IPS Anu Beniwal: समाज की सोच से नहीं, अपने आत्मविश्वास से रास्ते बनते हैं

Manya Jain | Mar 07, 2026, 19:54 IST
Share
ips anu beniwal success story womens day special
ips anu beniwal success story womens day special

ग्वालियर की ASP अनु बेनीवाल ने बताया कि कैसे समाज के तानों को पीछे छोड़ उन्होंने IPS बनने का सपना पूरा किया। कोविड के दौरान AI और डिजिटल तकनीक की मदद से उन्होंने तैयारी की।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस साहस, संघर्ष और आत्मविश्वास का सम्मान है, जो हर महिला अपने जीवन में दिखाती है। आज की महिलाएं अपने सपनों को साकार करने के लिए हर बाधा को पार करने का साहस रखती हैं। मेरी अपनी यात्रा भी इसी विश्वास की कहानी है।

मैं 2022 बैच से हूं और मेरी सिविल सर्विस की मुख्य तैयारी कोविड-19 के दौरान हुई। वह समय पूरी दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उसी दौर में पढ़ाई के तरीकों में भी बड़ा बदलाव आया। पहले हम अखबारों से खबरें पढ़ते थे। लाइब्रेरी में बैठकर नोट्स बनाते थे, लेकिन, कोविड के दौरान टेक्नोलॉजी ने पढ़ाई का स्वरूप बदल दिया।

ips anu beniwal 2
ips anu beniwal 2

एआई की मदद से सिविल सर्विस की तैयारी

हम ऑनलाइन न्यूज पढ़ने लगे। ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने लगे और पढ़ाई की अधिकांश सामग्री डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होने लगी। आज तो स्थिति और भी आगे बढ़ चुकी है।

कई परीक्षार्थी एआई की मदद से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। मॉक टेस्ट भी अब एआई आधारित टीचर जांच कर देते हैं और पढ़ाई का लगभग पूरा मटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध है। अब किसी एक जवाब के लिए घंटों किताबों में खोजने की जरूरत नहीं पड़ती।

ips anu beniwal 3
ips anu beniwal 3

नौकरी या व्यवसाय केवल पुरुषों के लिए नहीं

मुझे लगता है कि यह बदलाव विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए बहुत फायदेमंद है। जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं या ऐसे राज्यों में रहते हैं, जहां अभी भी शैक्षणिक संसाधनों की कमी है। टेक्नोलॉजी ने पढ़ाई को अधिक सुलभ और लोकतांत्रिक बना दिया है।

जहां तक महिलाओं का सवाल है। मेरा मानना है कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। किसी भी लड़की को यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई नौकरी या व्यवसाय केवल पुरुषों के लिए बना है। हां, कुछ क्षेत्रों में चुनौतियां ज्यादा होती हैं. जैसे पुलिस सेवा। लेकिन हर चुनौती के भीतर एक अवसर भी छुपा होता है।

ips anu beniwal
ips anu beniwal


भ्रांतियों से दूर रहें

एक महिला होकर सिविल सर्विस की तैयारी करना और आईपीएस को अपनी पहली पसंद बनाना मेरे लिए आसान निर्णय नहीं था। समाज से कई तरह की बातें सुनने को मिलीं। जैसे यह नौकरी महिलाओं के लिए नहीं बनी है। घर कैसे बसाओगी। अच्छा लड़का नहीं मिलेगा। रात को बाहर जाना पड़ेगा, लेकिन मैंने इन बातों को अपने रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया।

मैं ईश्वर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस रास्ते पर चलने की हिम्मत दी। जब मैंने इस सेवा में कदम रखा, तब मुझे एहसास हुआ कि जीवन इन तानों और संकीर्ण सोच से कहीं अधिक बड़ा और व्यापक है।

ips anu beniwal 1
ips anu beniwal 1
आज पुलिस सेवा में काम करते हुए मुझे संतोष मिलता है। हर दिन नया अनुभव, नई चुनौती और नया अवसर लेकर आता है। अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने पर जो संतुष्टि मिलती है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। वहीं, जब किसी आम नागरिक को न्याय दिलाने या उसकी कानूनी सहायता करने का अवसर मिलता है तो मन को अलग ही शांति और गर्व का अनुभव होता है।

लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें सफलता आएगी

मेरे लिए पुलिसिंग केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा का माध्यम है। यह जिम्मेदारी मुझे हर दिन यह याद दिलाती है कि एक महिला की शक्ति केवल उसके सपनों तक सीमित नहीं होती, वह पूरे समाज में बदलाव लाने की क्षमता भी रखती है।

इस महिला दिवस पर मैं हर लड़की और हर महिला से यही कहना चाहूंगी कि अपने सपनों पर विश्वास रखें। समाज क्या कहेगा, इस डर से अपने कदम पीछे न खींचें। चुनौतियां आएँगी, लेकिन वही चुनौतियां आपको और मजबूत बनाएंगी।

याद रखिए, साहस ही वह शक्ति है, जो असंभव को संभव बनाती है। अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार हैं और मेहनत करने का साहस रखते हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

आइए, इस महिला दिवस पर यह संकल्प लें कि हम अपने सपनों को सीमित नहीं करेंगे, बल्कि अपनी क्षमताओं और आत्मविश्वास से उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। हर बेटी, हर बहन और हर महिला के भीतर अद्भुत शक्ति छिपी है। बस उसे पहचानने और उस पर विश्वास करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें...

IAS Preeti Maithil: आज महिला दिवस पर चाची, काकी, मामी, मौसी, दादी, बुआ को सलाम पहुंचे!

IAS Ruchika Chauhan: जीवन में आने वाले अस्थायी आकर्षण और भटकाव को अपने रास्ते की बाधा न बनने दें

IPS Nivedita Gupta: अपनी कामयाबियों के लिए दूसरों से प्रमाण-पत्र मांगना बंद कीजिए

IAS Bidisha Mukherjee: 16 साल में शादी की चिंता, 20 में शादी, मां बनने के 12 दिन बाद इंटरव्यू और फिर बनीं MPPSC टॉपर

Tags:
  • एआई
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • अनु बेनीवाल
  • IPS अनु बेनीवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई