जबलपुर के 11 स्कूल पैरेंट्स को लौटाएंगे 69 करोड़ रुपए, देश में पहली बार ऐसी कार्रवाई

Neel Tiwari | Updated:
Share
Jabalpur 11 schools
Jabalpur 11 schools

संस्कारधानी जबलपुर ने अवैध फीस वसूली के मामले में नजीर पेश की है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की निजी स्कूल संचालकों की मनमानी फीस वसूली पर की गई कार्रवाई के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी यानी डीईओ ने आदेश जारी किया है।

Jabalpur : संस्कारधानी जबलपुर ने अवैध फीस वसूली के मामले में नजीर पेश की है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की निजी स्कूल संचालकों की मनमानी फीस वसूली पर की गई कार्रवाई के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी यानी डीईओ ने आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक जबलपुर के 11 स्कूल संचालकों को पैरेंट्स से वसूले गए 69 करोड़ 19 लाख रुपए उन्हें लौटाने होंगे। संभवत: देश में इतने बड़े पैमाने पर यह पहली कार्रवाई है।

दरअसल, जिला प्रशासन ने अवैध फीस वसूली के मामले में 11 स्कूलों पर कार्रवाई की थी। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ने सभी स्कूल संचालकों को चेतावनी दी थी कि वे अवैध वसूली गई फीस खुद ही अभिभावकों को लौटा दें, लेकिन निजी स्कूल फीस लौटाना तो दूर इस कार्रवाई के विरोध में हाईकोर्ट तक पहुंच गए थे।

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही लापता हुईं 11 महिलाएं, जानें क्या है मामला

अब जिला शिक्षा अधिकारी ने आंकड़े जारी करते हुए इन 11 स्कूलों को वसूली गई अवैध फीस वापस लौटने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जिला समिति द्वारा 10 स्कूलों की फीस भी निर्धारित कर दी गई है। जांच के दायरे में आए लिटिल वर्ल्ड स्कूल की दो शाखाएं हैं, इस तरह यह आदेश उन सभी 11 स्कूलों के लिए जारी किया गया है, जो अवैध फीस वसूली की जांच के दायरे में थे। इसके साथ ही जिला समिति के द्वारा 10 स्कूलों की फीस भी निर्धारित कर दी गई है। जांच के दायरे में आए लिटिल वर्ल्ड स्कूल की दो शाखाएं हैं इस तरह यह आदेश 11 स्कूलों के लिए जारी किया गया है जो अवैध फीस वसूली की जांच के दायरे में थे। जारी किए गए आदेश में अभी सेंट alloysis रिमझा का नाम बाकी है

्ि
्ि


्ि
्ि


आदेश में है इन स्कूलों का नाम

डीईओ कार्यालय से जारी आदेश में 10 स्कूलों को कुल 69 करोड़ 19 लाख 88 हजार 654 रुपए अभिभावकों को लौटाने के निर्देश दिए हैं।

ये हैं स्कूल

1. सेंट अलोयसियस स्कूल पोलीपाथर: 8 करोड़ 14 लाख 53 हज़ार 410 रुपए
2. क्राइस्ट चर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल: 6 करोड़ 65 लाख 32 हज़ार 800 रुपए
3. क्राइस्ट चर्च को एड स्कूल सालीवाड़ा: 2 करोड़ 67 लाख 25 हज़ार 800 रुपए
4. सेंट अलोयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदर: 9 करोड़ 10 लाख 3 हज़ार 20 रुपए
5. लिटिल वर्ल्ड स्कूल कटंगा और तिलवारा: 18 करोड़ 38 लाख 77 हज़ार 934 रुपए
6. क्राइस्ट चर्च बॉयज एंड गर्ल्स (आईएससी): 6 करोड़ 17 लाख 1 हज़ार 60 रुपए
7. चैतन्य टेक्नो विद्यालय: 4 करोड़ 62 लाख 33 हज़ार 650 रुपए
8. ज्ञान गंगा आर्केड इंटरनेशनल स्कूल: 6 करोड़ 10 लाख 35 हज़ार 500 रुपए
9. स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर: 4 करोड़ 61 लाख 58 हज़ार 800 रुपए
10. क्राइस्ट चर्च डायशेसन घमापुर हाई स्कूल ISC: 2 करोड़ 72 लाख 66 हजार 980 रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur School Fee Scam
  • जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • जबलपुर स्कूल फीस
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण