सिवनी के बाद अब यहां मिले 50 से ज्यादा गोवंश के अवशेष

Neel Tiwari | Jun 26, 2024, 20:39 IST
Share
Jabalpur
Jabalpur

जबलपुर के कटंगी के पहाड़ पर 50 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले हैं। अवशेष मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इससे पहले मोहला गांव में 3 दिन पहले गाय के काटे सिर मिले थे।

जबलपुर के कटंगी के पहाड़ पर 50 से ज्यादा गोवंश के अंग और कंकाल मिले हैं। इन अवशेषों में कुछ अवशेष पुराने एवं कुछ हाल ही के दिनों के हैं। पहाड़ी पर घुमने गए लोगों ने इन अवशेषों को देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जबलपुर के तीन थानों का पुलिस बल वहीं मौजूद है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष

गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हड़कंप मच गया और हिंदू संगठनों में रोष है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले पर गंभीरता से जांच की जाए और उन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जो कि गोवंश का कत्ल कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर धोखाधड़ी साबित, दाड़मी को लौटाए 20 लाख रुपए

राजकुमार नाम का चरवाहा बुधवार 26 जून को गाय चराने के लिए कटंगी क्षेत्र से लगे पहाड़ पर गया था। उसने देखा पहाड़ पर बड़ी संख्या में गोवंश के सिर और शरीर के अवशेष पड़े हुए है। उसने तुरंत यह जानकारी बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष रघुराज यादव को दी। मौके पर पहुंचकर जब देखा तो करीब 50 से अधिक गोवंश के सिर अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए थे।

3 दिन पहले भी मिले थे गौवंश के कटे सिर

कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में 3 दिन पहले गाय के हुए सिर मिले थे। जिसके बाद बजरंग दल प्रखंड को सूचना मिली तो बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए थे। हालात को काबू करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया था।

कटंगी को बंद करने का ऐलान

इस मामले में शिकायतकर्ता बजरंग दल के पदाधिकारी पर पुलिस ने दबाव बनाया है, मौके पर जहां तीन थानों की पुलिस और लगभग डेढ़ सौ पुलिस कर्मी थे। वहां बजरंग दल का मात्र यही व्यक्ति बाकी था, इसने अपनी बाइट में पुलिस और प्रशासन की बहुत ज्यादा तारीफ की है, जिसकी सच्चाई की पोल यह कल खोलेगा। शुक्रवार को बजरंग दल के द्वारा पूरे कटंगी को बंद करने का ऐलान किया जा रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

जबलपुर गौ हत्या

जबलपुर 50 से ज्यादा गोवंश के अवशेष,कटंगी पहाड़ पर 50 से ज्यादा गोवंश,

Tags:
  • जबलपुर
  • जबलपुर 50 से ज्यादा गोवंश के अवशेष
  • कटंगी पहाड़ पर 50 से ज्यादा गोवंश
  • जबलपुर गौ हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग