कर्मचारी पर गिरा बोफोर्स तोप का भारी भरकम हिस्सा, इलाज के दौरान मौत

Neel Tiwari | Oct 05, 2024, 16:41 IST
Share
Army Base Workshop
Army Base Workshop

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में काम के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ है। इस हादसे में बोफोर्स तोप का भारी भरकम क्रेडल एक कर्मचारी पर गिर गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबलपुर के 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में काम के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक कर्मचारी पर बोफोर्स तोप का भारी क्रेडल गिर गया, कर्मचारी की पहचान ऐश्वर्य सिन्हा के रूप में हुई है, जो कि अपने साथियों के साथ बोफोर्स तोप की मरम्मत का कार्य कर रहा था। हादसे के तुरंत बाद, वर्कशॉप के साथी कर्मचारियों ने ऐश्वर्य सिन्हा को एम आई रूम में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर के मेट्रो अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कर्मचारी पर गिरा बोफोर्स तोप का भारी हिस्सा

घटना सुबह लगभग 10 बजे की है जब ऐश्वर्य सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ वर्कशॉप में काम कर रहे थे। इस दौरान, वजनी क्रेडल उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर, छाती और हाथों में गंभीर चोटें आईं। बोफोर्स तोप की नली को ऊपर उठाने में इस्तेमाल होने वाला क्रेडल एक बहुत मजबूत और भारी पार्ट होता है। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब बोफोर्स तोप की मरम्मत के दौरान इस भारी उपकरण को क्रेन के बजाय हाथों से उतारा जा रहा था। यह घटना लापरवाही या उपकरण की अनुपलब्धता के कारण हुई, जो कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाता है।

लापरवाही बनी हादसे की वजह?

इस घटना ने 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामान्य तौर पर इतने भारी उपकरणों को क्रेन या अन्य उपकरणों की सहायता से उठाया जाना चाहिए, लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इस मामले में क्रेन का उपयोग नहीं किया गया। यह घटना लापरवाही या तकनीकी कारणों के चलते हुई, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्मी वर्कशॉप में सुरक्षा उपायों की समीक्षा और ऐसे हादसों को रोकने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है।

अधिकारियों सहित आर्मी के जवान अस्पताल में

घटना के बाद से 506 वर्कशॉप के अधिकारियों द्वारा आंतरिक जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुरक्षा नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए। फिलहाल, एश्वर्य सिन्हा का इलाज चल रहा है, और डॉक्टर उनकी हालत पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। 506 के अधिकारियों सहित सेना के जवान भी अस्पताल में तैनात है।

वर्कलोड के कारण हो रहे हादसे

मजदूर यूनियन के सदस्यों और कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनके अनुसार कर्मचारियों पर लादे गए वर्कलोड के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। हादसा इस ओर संकेत करता है कि भारी मशीनरी और उपकरणों के साथ काम करते समय सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उम्मीद है कि इस घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आर्मी बेस वर्कशॉप
  • बोफोर्स तोप
  • Army Base Workshop
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा