CM के VIP प्रोटोकॉल पर उठे सवाल; पत्रकार ने मुख्यमंत्री को पोस्ट लिख बयां किया दर्द

Amresh Kushwaha | Jul 02, 2026, 12:34 IST
Share
CM के VIP प्रोटोकॉल पर उठे सवाल
CM के VIP प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

वरिष्ठ पत्रकार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पोस्ट लिखा है। जबलपुर एयरपोर्ट पर CM के आगमन के चलते रास्ते बंद होने से वे पत्नी को विदा नहीं कर पाए। पोस्ट में VIP प्रोटोकॉल कम करने की अपील की गई है।

जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक भावुक पोस्ट लिखा है। यह पोस्ट एक निजी घटना से शुरू होता है, लेकिन आगे चलकर सरकारी प्रोटोकॉल पर बड़ा सवाल बन जाता है। सिन्हा ने बताया कि उनकी पत्नी को शाम की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। वे उसे छोड़ने जबलपुर एयरपोर्ट गए थे। वहीं, उस दिन एयरपोर्ट पर हालात कुछ और ही थे।

पत्नी को नहीं बोल पाए गुड बाय

पोस्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर भारी अफरा-तफरी थी। बताया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई थी। सिन्हा ने लिखा कि प्रस्थान द्वार के सामने करीब सौ सरकारी गाड़ियां खड़ी थीं। इनमें SP (Superintendent Of Police), कलेक्टर, सांसद, विधायक और नगर निगम जैसे कई विभागों के वाहन शामिल थे। पूरी सड़क पुलिस बैरिकेड लगाकर बंद कर दी गई थी। पुलिस यात्रियों से दूर गाड़ी रोकने और तुरंत लौटने को कह रही थी। इसी वजह से सिन्हा की पत्नी को दो भारी सूटकेस खींचते हुए अकेले चलना पड़ा। वे गाड़ी से उतर नहीं सके और गले लगाकर विदा नहीं कह पाए।



पोस्ट में उठाया बड़ा सवाल

पत्रकार ने अपने पोस्ट में लोकतंत्र और आम जनता की दूरी पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि टिकट वाले यात्री बाहर परेशान हो रहे थे। वहीं बिना टिकट वाले लोग स्वागत के लिए भीतर मौजूद थे। सिन्हा ने यह भी लिखा कि भारत को आजाद हुए कई दशक हो गए हैं। वहीं, पुराना प्रोटोकॉल आज भी व्यवहार में दिखता है। उन्होंने साफ किया कि वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा और शाही व्यवस्था में फर्क होना चाहिए।

7ec80fca-568
7ec80fca-568


हर हफ्ते होता है ऐसा नजारा

सिन्हा ने पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री लगभग हर हफ्ते जबलपुर आते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हर बैठक के लिए व्यक्तिगत दौरा जरूरी है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कई बैठकें ऑनलाइन नहीं हो सकतीं। सिन्हा ने लिखा कि जब कलेक्टर और SP एयरपोर्ट पर मौजूद रहते हैं तो शहर का कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने इसे एक बार-बार होने वाली समस्या बताया है, न कि साल में एक-दो बार की बात।



टैक्सी की समस्या भी उठाई

पोस्ट में एक और अहम मुद्दा भी शामिल है। सिन्हा ने लिखा कि जिस एयरपोर्ट पर सैकड़ों सरकारी गाड़ियां स्वागत के लिए खड़ी रहती हैं, वहीं आम यात्री को टैक्सी तक नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि यह समस्या उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी। वहीं, अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

ef6b15a5-ee9
ef6b15a5-ee9


चार मांगें रखीं मुख्यमंत्री के सामने

पोस्ट के अंत में पत्रकार ने मुख्यमंत्री से चार मांगें भी रखी हैं। पहली मांग है कि दौरे के दौरान अनावश्यक स्वागत और सरकारी भीड़ खत्म की जाए। दूसरी मांग है कि अधिकारियों की मौजूदगी सिर्फ जरूरत वाली जगह तक सीमित हो। तीसरी मांग है कि काफिला और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी सीमा तक ही रखी जाए। चौथी मांग है कि एयरपोर्ट जैसी जगहों पर आम यात्रियों को प्राथमिकता दी जाए। सिन्हा ने लिखा कि सत्ता का मतलब सुविधा नहीं, जिम्मेदारी होता है।

पोस्ट को बताया शिकायत नहीं, अपील

अपने पोस्ट के अंत में संजय सिन्हा ने साफ किया कि यह विरोध का पोस्ट नहीं है। उन्होंने लिखा कि वे उस मानसिकता के खिलाफ हैं जिसमें जनता को असुविधा देकर सत्ता को सुविधा दी जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस पोस्ट को शिकायत नहीं, बल्कि एक नागरिक की विनम्र अपील की तरह पढ़ेंगे। सिन्हा ने यह भी लिखा कि उनकी निजी परेशानी तो कुछ दिनों में सुलझ जाएगी। वहीं, जनता और शासन के बीच बढ़ती दूरी उन्हें ज्यादा चिंतित करती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल की अरेरा कॉलोनी की शांति निगल रहा कमर्शियल कारोबार, हर गली बनी बाजार

जमीन तय नहीं, अस्पताल बना नहीं, फिर भी हो रही डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

सिर्फ सीटें नहीं, डॉक्टर बेहतर चाहिए: मेडिकल शिक्षा पर PMTA ने PM को लिखा पत्र

MP News: ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • जबलपुर एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज