MP में बिहार की युवती से दरिंदगी, खाना खिलाने के बहाने ऑटो चालक ने किया रेप

Neel Tiwari | Sept 27, 2024, 19:07 IST
Share
Jabalpur Auto driver raped girl from Bihar
Jabalpur Auto driver raped girl from Bihar

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों के कारण कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जबलपुर में कुछ दिन पहले हुए गैंगरेप के बाद अब बिहार की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। जानें पूरा मामला

JABALPUR. जबलपुर में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर में बढ़ते महिलाओं के साथ अपराध महिला सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल रहे हैं। जबलपुर में बीते दिनों में युवती से गैंगरेप के बाद अब बिहार की युवती के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक (auto driver) ने युवती के साथ रेप को अंजाम दिया है। ऑटो चालक के चंगुल से छूटने के बाद मामले में पीड़िता ने पनागर थाने में शिकायत की है। मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है।

घर पर भोजन कराने के बहाने किया रेप

जानकारी के मुताबिक बिहार की रहने वाली युवती अपने माता-पिता को बिना सूचना दिए जबलपुर आ गई थी। यहां तीन पत्ती चौराहे पर वह युवती और कुछ युवकों से भी मिली थी। भूख लगने पर युवती ने होटल की तलाश करने के लिए वह ऑटो में सवार हुई, ऑटो चालक ने युवती की स्थिति को देखते हुए वह बहला-फुसलाकर उसे अपने घर पर खाना खिलाने की बात कही। इसके बाद देवरी पनागर का रहने वाला ऑटो चालक अनुज केवट युवती को खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। इसके बाद ऑटो चालक ने घर में युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता पनागर थाने पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, केस दर्ज

इस मामले में सानिया नाम की युवती और अन्य युवकों से पीड़िता की मुलाकात होने की जानकारी सामने आई है। लेकिन मामले में भूमिका अभी साफ नहीं हुई है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक अनुज केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • auto driver raped
  • ऑटो चालक ने किया रेप
  • GANGRAPE
  • गैंगरेप
  • बिहार की युवती से दरिंदगी
  • बिहार की युवती से रेप
  • जबलपुर में महिला अपराध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा