जबलपुर में सबसे पहले आएगा इस विधानसभा सीट का रिजल्ट, जानिए सबसे आखिर में किस सीट के नतीजे की होगी घोषणा
Rahul Garhwal | Nov 24, 2023, 24:00 IST
जबलपुर में सबसे पहले आएगा इस विधानसभा सीट का रिजल्ट, जानिए सबसे आखिर में किस सीट के नतीजे की होगी घोषणा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे पहले जबलपुर कैंट का रिजल्ट आएगा। 23 राउंड वाले पनागर विधानसभा के चुनावी नतीजे की आखिर में घोषणा होगी।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद जहां सियासी दलों की नजरें मतगणना पर लगी हैं तो वहीं जनता में भी परिणामों को जानने की बेसब्री बढ़ती जा रही है। इस बीच 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना को लेकर जबलपुर निर्वाचन आयोग की तैयारी भी आखिरी दौर में पहुंच चुकी है।
सबसे पहले आएगा जबलपुर कैंट का रिजल्ट
परिणाम की अगर बात करें तो मतगणना के दौरान सबसे पहले कैंट विधानसभा के परिणाम सामने आएंगे क्योंकि यहां मतों की गणना 16 राउंड में होगी जो जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे कम चरण हैं। जबकि पनागर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 23 राउंड में की जाएगी, इसलिए यहां के परिणाम सबसे आखिर में घोषित किए जाएंगे।
पाटन में 22 तो बरगी-सिहोरा की गिनती 21-21 राउंड में होगी
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहां 3 लेयर्स की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच मतों की गिनती की जाएगी। 16 राउंड के साथ कैंट विधानसभा के परिणाम जहां सबसे पहले घोषित किए जाएंगे तो सबसे आखिर में पनागर के परिणाम सामने आएंगे। इसी तरह पाटन विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 22 राउंड में होगी जबकि बरगी और सिहोरा विधानसभा के मतों की गिनती 21-21 राउंड में की जाएगी। इसी तरह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 20, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 18 और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 17 राउंड में करने की तैयारी की गई है।
ये खबर भी पढ़िए..
आंख मारे गाने पर डांस के वायरल वीडियो को लेकर क्या बोलीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय
हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल
जबलपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों में 18 लाख 67 हजार 841 कुल मतदाता हैं। इस लिहाज से मतदान के दौरान पाटन विधानसभा में 303, बरगी में 286, पूर्व में 225, उत्तर में 240, कैंट में 214 पश्चिम में 272, पनागर में 310 और सिहोरा में 282 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 3 दिसंबर को होने वाले मतों की गणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14-14 टेबल निर्धारित किए गए हैं, जिन पर मतों की गिनती की जाएगी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari