लोकायुक्त के शिकंजे में शिक्षा विभाग का बाबू, GPF निकालने के बदले ले रहा था 30 हजार की रिश्वत
Neel Tiwari | Updated:
Jabalpur Chhindwara education department Corrupt clerk arrested
छिंदवाड़ा में शिक्षक से उसके ही जीपीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए रिश्वत मांगना शिक्षा विभाग के बाबू को भारी पड़ गया। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने इस क्लर्क को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
Jabalpur Lokayukta action
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा में शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 क्लर्क सतीश तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क ने शिक्षक बलिराम भारती से जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) आहरण के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। मामले में शिकायत के बाद जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है।
छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड में प्राथमिक शाला बम्हनी के शिक्षक बलिराम भारती ने अपने पार्ट-फाइनल जीपीएफ आहरण (withdrawal) के लिए आवेदन किया था। शिक्षक को 8 लाख 85 हजार रुपए निकालने थे। इस प्रक्रिया को पूरा कराने के बदले शिक्षा विभाग के बाबू सतीश तिवारी ने बलिराम से 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। काफी बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 28 हजार रुपए तय हुई। आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए की मांग की। आरोपी क्लर्क ने रिश्वत की रकम देने शिक्षक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बुलाया था, लेकिन जैसे ही बलिराम भारती ने क्लर्क को 10 हजार रूपए दिए तो जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोकायुक्त पुलिस को इस रिश्वतखोरी की सूचना मिलने के बाद बलिराम भारती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई गई। 27 सितंबर को उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा सहित चार अन्य सदस्यों शामिल किया गया। आरोपी की बताई जगह पर पहुंचकर आवेदक बलिराम भारती ने जब 10 हजार रुपए की पहली किस्त आरोपी सतीश तिवारी को दी। उसी समय लोकायुक्त की टीम ने कलर्क गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वतखोर कलर्क की गिरफ्तारी ने छिंदवाड़ा जिले के शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खोली हैं। इस मामले ने सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीते दिनों लगातार लोकायुक्त के द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी सीख लेते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा में शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 क्लर्क सतीश तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क ने शिक्षक बलिराम भारती से जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) आहरण के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। मामले में शिकायत के बाद जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है।
जीपीएफ निकालने के लिए मांगी गई थी रिश्वत
टीचर की शिकायत के बाद कार्रवाई
शिक्षा विभाग में फैला भ्रष्टाचार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
By Raghvendra Singh Rathore
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
By VINAY VERMA
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
By Neel Tiwari
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन
By Jageshwar Prasad
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत
By Harrison Masih