जबलपुर कलेक्टर से मुलाकात के बाद खत्म हुई जूनियर डॉक्टर की हड़ताल
Neel Tiwari | Aug 17, 2024, 18:42 IST
Jabalpur collector junior doctor strike
जूनियर डॉक्टर को आज कलेक्टर से मुलाकात के बाद राहत मिली और जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के आश्वासन के बाद जबलपुर में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल खत्म की गई।
मध्य प्रदेश में प्रदेश स्तर पर चल रही जूनियर डॉक्टर की हड़ताल पर जहां एक और हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भोपाल संगठन ने हड़ताल समाप्त कर दी तो वही जबलपुर में जूनियर डॉक्टर्स ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की और सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद जबलपुर में भी हड़ताल समाप्त की गई।
मुख्यमंत्री से बात करने का समय नहीं मिला था। पर आज जबलपुर जिला कलेक्टर ने उनकी पूरी समस्याएं सुनी और एल्गिन अस्पताल, मेडिकल अस्पताल जैसे शासकीय अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर भी उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। जूनियर डॉक्टर इस आश्वासन से संतुष्ट नजर आए उन्होंने कहा कि जबलपुर जिला कलेक्टर भी एक बेटी के पिता हैं और उनका दिया गया आश्वासन वह जरूर पूरा करेंगे इसकी हमें उम्मीद है।
आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भी अधिवक्ताओं के द्वारा कोर्ट के संज्ञान में यह मामला लाया गया था कि बीते दिनों जबलपुर में एक जूनियर डॉक्टर का अपहरण करने की कोशिश की गई है। इस मामले को जूनियर डॉक्टर के द्वारा कलेक्टर के संज्ञान में भी लाया गया और जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने यह कहा है कि वह पुलिस अधीक्षक से बात कर इस मामले में सशक्त कार्रवाई पुख्ता करेंगे।
जूनियर डॉक्टर संतुष्ट नजर आए
जूनियर डॉक्टर अपहरण मामले में भी कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari