फ्लाईओवर के प्लान बदलाव का विरोध, घनघोरिया ने निकाली संकल्प पदयात्रा

Neel Tiwari | Dec 07, 2024, 17:15 IST
Share
jabalpur Congress MLA lakhan ghanghoria protests against flyover plan change 
jabalpur Congress MLA lakhan ghanghoria protests against flyover plan change 

जबलपुर में फ्लाईओवर को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जबलपुर के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने फ्लाईओवर के प्लान में बदलाव का विरोध करते हुए संकल्प पदयात्रा निकाली और सरकार पर पक्षपात के आरोप लगाए।

जबलपुर से कांग्रेस के इकलौते विधायक लखन घनघोरिया अपनी विधानसभा में बन रहे फ्लाईओवर का प्लान बदले जाने के विरोध में हजारों कांग्रेसियों के साथ सड़क पर उतरे। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया (Congress MLA Lakhan Ghanghoria) ने विधानसभा क्षेत्र के साथ पक्षपात करने और उसके विकास को नजरअंदाज करने के विरोध में संकल्प पदयात्रा निकाली। उन्होंने वर्तमान सरकार पर बहु प्रतीक्षित फ्लाइओवर (flyover) के प्लान को बदलने के भी आरोप लगाए हैं।

सरकार पर लगाए पक्षपात के आरोप

जबलपुर में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने सरकार पर क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज करने और पक्षपात किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा में फ्लाइओवर की मांग को पूरा नहीं करने और उसका रूट परिवर्तित करने का विरोध किया है। इसके पहले भी कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बिना किसी कानूनी उलझन के फ्लाइओवर के निर्माण के लिए संकल्प पदयात्रा के आयोजन की बात कही थी।

दो बार तैयार किया जा चुका है एस्टीमेट

विधायक लखन घनघोरिया ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से लेकर शहीद अब्दुल हमीद चौक तक फ्लाइ ओवर 2019 में प्रस्तावित हो चुका था। जिसमें लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के द्वारा इसका सर्वेक्षण कर 2020 में इसकी निर्माण लागत 186 करोड़ एवं 2022 में 269 करोड़ रुपए बताई गई थी। साथ ही इसका मैप भी तैयार किया जा चुका था। दो बार तैयार किए जा चुके लागत एस्टीमेट और मैप के बावजूद भी इसका निर्माण नहीं हो पाया है उन्होंने बताया कि सरकार बदलने के बाद इसके निर्माण पर रोक लगा दी गई है।

हाईकोर्ट के सामने से गुजरेगा फ्लाइओवर

विधायक घनघोरिया ने यह भी बताया है कि तैयार मैप पर निर्माण नहीं किया जा रहा है बल्कि राजनीतिक चतुराई और कुटिलता के चलते इसका मार्ग बदल कर हाईकोर्ट से लेकर अधारताल तक इस फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हाईकोर्ट की गोपनीयता और उसकी ऐतिहासिक इमारत की भव्यता पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि इस निर्माण के लिए कोर्ट की अनुमति नहीं मिलेगी और सरकार के द्वारा इसी बहाने फ्लाइओवर के निर्माण को टालने की भी आशंका है। आपको बता दें कि यह फ्लाईओवर यदि अंबेडकर चौक से शुरू होता है तो बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के आगे से यह शुरू होगा। वहीं अगर इसे आधा किलोमीटर पहले से भी शुरू किया जाता है तो यह फ्लाईओवर हाईकोर्ट की बिल्डिंग के सामने से होते हुए गुजरेगा।

बदलाव को बताया सरकार की साजिश

अपनी संकल्प पदयात्रा के दौरान विधायक घनघोरिया ने बताया कि परिवर्तित फ्लाइओवर के निर्माण में राजनीतिक साजिश नजर आ रही है, क्योंकि इसके बनने से हाईकोर्ट की गोपनीयता, सुरक्षा और उसकी ऐतिहासिक इमारत पर असर पड़ेगा। जिसके चलते इनके द्वारा किसी व्यक्ति से कोर्ट में आवेदन करवाकर पीछे के दरवाजे से उसमें स्टे लेकर इस निर्माण को लंबे समय तक टालने की मंशा लग रही है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की साजिश की भी बात कही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जबलपुर न्यूज
  • बीजेपी
  • Congress protest
  • मध्य प्रदेश
  • विरोध प्रदर्शन
  • Flyover
  • फ्लाईओवर
  • विधायक लखन घनघोरिया
  • Congress MLA Lakhan Ghanghoria
  • फ्लाईओवर प्लान में बदलाव
  • संकल्प पदयात्रा
  • Sankalp Padyatra
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा