जबलपुर क्रूज हादसे में बची महिला ने उठाए सिस्टम पर सवाल, बोलीं- दवा देने से पहले थमा दिया बिल
Sanjay Dhiman | May 03, 2026, 21:13 IST
Photograph: (the sootr)
जबलपुर क्रूज हादसे की पीड़िता सविता वर्मा ने सिस्टम और निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जानिए आखिर क्या हुआ उस काली रात।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक क्रूज हादसा हुआ, जिसमें वाराणसी की सविता वर्मा और अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सविता ने सरकारी और निजी अस्पतालों के इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, "हम मौत से लड़ रहे थे, लेकिन अस्पताल वालों को हमारी स्थिति से ज्यादा बिल की चिंता थी।"
हादसे के बाद, जब सविता और अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया, तो वहां की स्थिति पूरी तरह से अव्यवस्थित थी। कई लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए थे और उनके पैसे भी पानी में भीग गए थे। ऐसे में वे अपने परिजनों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे थे। इससे बड़ा मुद्दा यह था कि अस्पताल वाले इलाज से पहले बिल की बात करने लगे।
सविता ने आरोप लगाया कि "हमने इलाज की बात की थी, लेकिन अस्पताल वाले हमें पहले पैसे देने को कह रहे थे। इलाज के बाद, 4700 रुपए का बिल दिया गया, जिसमें मामूली दवाइयां और पेनकिलर शामिल थे।" इस दौरान उनकी बहन को टांके लगे थे, लेकिन उन्हें दवाई तक नहीं दी गई। सविता के भाई ने ऑनलाइन पेमेंट करके बिल चुकाया, तभी निजी अस्पताल ने इलाज जारी रखा।
सविता वर्मा ने इस घटना को इजराइल के युद्ध जैसे हालात से जोड़ा। वह बताती हैं, "इजराइल में रहने के दौरान मैं जानती थी कि वहां का सुरक्षा तंत्र मजबूत है। लेकिन जब मैं यहां भारत में एक क्रूज यात्रा पर गई, तो यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।" उन्होंने यह भी कहा कि "वहां पर लोग अपने परिजनों को यह भरोसा दिलाते थे कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है, लेकिन भारत में बुनियादी सुरक्षा भी नहीं थी।"
सविता ने हादसे के दौरान क्रू की भूमिका को भी नकारा किया। वह बताती हैं कि "मौसम खराब होते ही नाव में पानी भरने लगा। लोग घबराए हुए थे, बच्चे रो रहे थे और यात्री एक-दूसरे की मदद कर रहे थे। इस दौरान क्रू ने कोई मदद नहीं की।" उनके 22 वर्षीय बेटे ने स्वयं लाइफ जैकेट पहनने की बजाय दूसरों को बांटा और लोगों को बचाने की कोशिश की। वह बताते हैं, "नाव पलटी, लेकिन किसी तरह हम पानी से बाहर निकले।"
सविता ने कई सवाल उठाए हैं, जैसे- क्या क्रूज पर पर्याप्त सुरक्षा थी? क्यों यात्रियों को मौसम की जानकारी पहले से नहीं दी गई? क्यों हादसे के बाद हेल्पलाइन की व्यवस्था नहीं थी? और सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या आपदा की स्थिति में भी निजी अस्पतालों को मनमानी बिलिंग की छूट होनी चाहिए?
यह खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर क्रूज हादसा: दो शव और दो जीवित सदस्य विशेष विमान से त्रिची रवाना, लापता लोगों का इंतजार अभी भी
सीहोर के 'लोकल टाइटैनिक' पर खतरों भरा सफर : प्रशासन को जबलपुर जैसे बड़े हादसे का इंतजार?
जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
जबलपुर क्रूज हादसा: ममता की तस्वीर पर मौज उड़ा दी, क्या सच में संवेदनाएं मर गई हैं?
अस्पताल में अव्यवस्था
इलाज से पहले बिल
इजराइल से भारत में सुरक्षित, लेकिन असुरक्षित महसूस किया
क्रूज हादसा: क्रू का असंवेदनशील रवैया
सवाल उठाती सविता
यह खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर क्रूज हादसा: दो शव और दो जीवित सदस्य विशेष विमान से त्रिची रवाना, लापता लोगों का इंतजार अभी भी
सीहोर के 'लोकल टाइटैनिक' पर खतरों भरा सफर : प्रशासन को जबलपुर जैसे बड़े हादसे का इंतजार?
जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
जबलपुर क्रूज हादसा: ममता की तस्वीर पर मौज उड़ा दी, क्या सच में संवेदनाएं मर गई हैं?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava