जबलपुर : महिला पुलिसकर्मी वर्दी में कर रहीं फैशन शो का प्रमोशन
Neel Tiwari | Aug 31, 2024, 16:23 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-31T164431.964
ट्रिडेंट (trident) ग्रुप के द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह फैशन शो 31 अगस्त को तिलहरी स्थित एक क्लब में होने वाला है। इस इवेंट के लिए एक प्रमोशनल पोस्टर जारी किया गया जिसमें डॉक्टर्स और फोटोग्राफर सहित यह महिला पुलिसकर्मी वर्दी में नजर आ रही हैं।
जबलपुर में एक महिला पुलिसकर्मी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक फैशन शो का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में महिला पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रही हैं, जो कि पुलिस की आचरण संहिता के नियमों के खिलाफ है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद रतलाम में हुई महिला पुलिसकर्मी के निलंबन की कार्रवाई की तरह इस पुलिसकर्मी के भी निलंबन की मांग की जा रही है।
ट्रिडेंट ( trident ) ग्रुप के द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह फैशन शो 31 अगस्त को तिलहरी स्थित एक क्लब में होने वाला है। हाल ही में इस इवेंट के लिए एक प्रमोशनल पोस्टर जारी किया गया जिसमें डॉक्टर फोटोग्राफर सहित यह महिला पुलिसकर्मी वर्दी में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में ही नजर आ रहे हैं जबलपुर के एक प्रख्यात डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया और उसके बाद यह बवाल शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार महिला पुलिसकर्मी का नाम जमुना उपाध्याय है जो सब इंस्पेक्टर के पद पर एसपी ऑफिस में पदस्थ हैं।
इस पोस्टर में तस्वीरों की क्वालिटी बहुत अच्छी ना दिखने के कारण हमें इसके असली होने पर शक हुआ तो द सूत्र ने फैशन शो के ऑर्गनाइजर्स से संपर्क किया। अभिषेक पंडित से हमारी बात हुई और अभिषेक ने इस पोस्टर के असली होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पहले उन्हें यह जानकारी नहीं थी की वर्दी में फोटो नहीं डालना है। तो गलती से उन्होंने महिला पुलिसकर्मी का वर्दी वाला फोटो इस पोस्टर में अपलोड कर दिया है। गलती के बारे में जानकारी मिलने के बाद इस पोस्टर को तुरंत ही इवेंट के सोशल अकाउंट से भी डिलीट कर दिया गया है। अब दोबारा बिना वर्दी का फोटो एडिट कर अपलोड किया जाएगा।
इससे पहले भी रतलाम में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक महिला पुलिसकर्मी का कोचिंग सेंटर का प्रमोशन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया था। अब जबलपुर में इस नए मामले ने पुलिस विभाग के नियमों और आचार संहिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब रतलाम की तरह ही इस महिला पुलिसकर्मी के भी निलंबन की मांग उठ रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर भी लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे महिला पुलिसकर्मी की गलती मानते हुए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इस तरह की घटनाओं में मानवीय गलती को भी ध्यान में रखना चाहिए।फैशन शो का प्रमोशन करते हुए वर्दी में महिला पुलिसकर्मी का इस तरह से पोस्टर में नजर आना एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस विभाग पर अपनी आचार संहिता और अनुशासन को सख्ती से लागू करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
31 अगस्त को है यह फैशन शो
बवाल मचते ही डाला गया पोस्टर हुआ डिलीट
रतलाम में हुई थी महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
लगातार सामने आ रही है मिली-जुली प्रतिक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj