पूर्व सांसद ने लगाए धान खरीदी में घोटाले के आरोप, CBI जांच की मांग
Neel Tiwari | Published:
बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे। Photograph: (the sootr)
बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने धान खरीदी में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। मुंजारे ने मामले में CBI जांच की मांग की है।
JABALPUR. धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से मारपीट करने के मामले में जमानत पर रिहा हुए बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (Kankar Munjare) ने धान खरीदी में घोटाला किए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लगभग 70 हजार किसानों से 6 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस मामले में SIT ओर सीबीआई से जांच की मांग की है।
बहुजन समाजवादी पार्टी से बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के द्वारा लगातार धान खरीदी केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने धान खरीदी में हो रहे घोटाले और स्कैम होने के आरोप लगाए हैं। उनके द्वारा पहले भी बालाघाट जिले के लालबर्रा तहसील के धान खरीदी केंद्र धपेरा में धान खरीदी संबंधी अनियमितताओं और घोटाले किए जाने की बात कही थी साथ ही उन्होंने इस धान खरीद में तोल संबंधी कमी बढ़ी करके 6 करोड़ रुपए का घोटाला किए जाने के आरोप प्रदेश सरकार पर लगाए हैं।
MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर क्रेक, जांच में खानापूर्ति, दे दी क्लीन चिट
पूर्व सांसद मुंजारे पर आरोप है कि 27 दिसंबर को लालबर्रा तहसील के धान खरीदी केंद्र धपेरा मोहगांव में उनके द्वारा धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट करते हुए खरीदी कार्य में व्यवधान डाला था। इस घटना के संबंध में लालबर्रा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने पूर्व सांसद सहित चार अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें उनको गिरफ्तार कर लिए गया था। जिसके बाद बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को एमपी-एमएलए कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है।
MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जयवर्धन सिंह बने YC इंचार्ज
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने धान खरीदी में हो रहे घोटाले में प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा है। उन्होंने बताया है कि धान खरीदी में तोल संबंधी हेरा फेरी की जारी है। जिसमें बोरियों में अलग-अलग मात्राओं में खरीद की गई धान को भरा जा रहा है जिसमें किसानों से कभी धान के सैंपल, तो कभी बोरी में 40 किलो की जगह 41 किलो और 42 किलो धान भरी जा रही है। उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले में लगभग 70 हजार किसानों से 43 लाख क्विंटल धान सरकार के द्वारा खरीदी जा चुकी है जिसमें 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया है। उन्होंने इसमें प्रदेश सरकार पर इस घोटाले में सम्मिलित होने और सत्ताधारी पार्टी लोगों के संरक्षण में यह काम होने के आरोप लगाए हैं।
आज नहीं आएगा लाड़ली बहना का पैसा, CM ने बताया कब करेंगे ट्रांसफर
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस नंबर 2 में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उनके द्वारा जबलपुर मंडी का भी निरीक्षण किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि सीहोरा क्षेत्र में धान खरीदी केंद्रों में भी तोल से संबंधित गड़बड़ियां की जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के बालाघाट सहित अन्य जिलों में भी धान खरीदी में हो रही गड़बड़ी और हेरा फेरी की आधिकारिक जांच करने के लिए सीबीआई से घोटाले की जांच करने की मांग की है। साथ ही मामले में कोई बड़ी कार्रवाई न होने पर एक बड़ा आंदोलन करने की ओर कोर्ट में इस मामले को ले जाने की चेतावनी भी दी है।
ED ने गोलू अग्निहोत्री के करीबी तरुण, वरुण पर इंटरनेशनल सट्टा चलाने पर कराई FIR
धान खरीदी में करोड़ों के घोटाले का आरोप
MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर क्रेक, जांच में खानापूर्ति, दे दी क्लीन चिट
जमानत पर रिहा हुए पूर्व सांसद
MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जयवर्धन सिंह बने YC इंचार्ज
प्रदेश सरकार पर लगे गंभीर आरोप
आज नहीं आएगा लाड़ली बहना का पैसा, CM ने बताया कब करेंगे ट्रांसफर
घोटाले की जांच के लिए सीबीआई की मांग
ED ने गोलू अग्निहोत्री के करीबी तरुण, वरुण पर इंटरनेशनल सट्टा चलाने पर कराई FIR
मध्य प्रदेश बढ़ गए 8.19 लाख वोटर, लेकिन राजनीतिक पार्टियों को भी वोटर लिस्ट नहीं दे रहा आयोग
By Kaushiki
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
By Arohi Raj
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
By Umeshwari Baghel
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
By Aman Vaishnav
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम
By CHAKRESH
जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल में 70 लाख का सिस्टम बेअसर, अब भी नंबर के लिए धक्के खा रहे मरीज
By Jyoti Mahender Bhardwaj