आज नहीं आएगा लाड़ली बहना का पैसा, CM ने बताया कब करेंगे ट्रांसफर

Raj Singh | Jan 10, 2025, 14:36 IST
Share
rupess
rupess

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर होने की तारीख में बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2025 को राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर होने की तारीख में बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2025 को राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी, बल्कि अब यह राशि 12 जनवरी 2025 को महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि लड़ली बहनों को आज ही 20वीं किस्त मिलने की उम्मीद थी लेकिन सीएम के ऐलान से अब उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा।

सीएम ने क्या कहा?

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, 12 जनवरी से प्रदेशभर में "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ होगा। उसी दिन मैं शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील से लाड़ली बहनों के खातों में "लाड़ली बहना योजना" की राशि अंतरित करूंगा।

कब शुरू हुई थी योजना?

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की थी। आपको बता दें कि योजना की पहली चार किस्तों में महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद किस्त की राशि बढ़ाकर 1 हजार 250 कर दी गई। तब से इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं