गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद कर दी युवक की हत्या
Neel Tiwari | Sept 18, 2024, 22:22 IST
immersion dispute murder
जबलपुर माढोताल थाना अंतर्गत ग्राम रैगवा में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की बदमाशों ने मिलकर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। इस मामले में परिजनों ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत रैगवा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विकास शामिल हुआ था। वहीं पर उसका विवाद अभिषेक चौधरी, मनीष चौधरी और उसके एक साथी से हो गया। इस पर आरोपियों ने विकास बंजारा पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने और विकास के दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक विकास बंजारा के परिजनों और साथियों ने विकास के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम जाम कर दिया। परिजनों का विरोध पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर था। परिजनों ने आरोप लगाया कि 12 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी । इस मामले में नामजद FIR होने के बाद भी पुलिस के रवैये को लेकर परिजनो में आक्रोश नजर आया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 दिन को अल्टीमेटम देते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने इस मामले में परिवार को समझाइए दी और आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी किए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103,3(5) मे मामला दर्ज कर लिया गया है।
सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari