जबलपुर हाई कोर्ट ने गूगल, फेसबुक, एक्स, यू-ट्यूब को भेजा नोटिस; बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ वीडियो से जुड़ा है मामला

BP Shrivastava | Published:
Share
जबलपुर हाई कोर्ट ने गूगल, फेसबुक, एक्स, यू-ट्यूब को भेजा नोटिस; बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ वीडियो से जुड़ा है मामला
जबलपुर हाई कोर्ट ने गूगल, फेसबुक, एक्स, यू-ट्यूब को भेजा नोटिस; बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ वीडियो से जुड़ा है मामला

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया में चल रहे विवादित पोस्ट मामले में हाईकोर्ट ने गूगल, फेसबुक, एक्स, यू-ट्यूब को नोटिस भेजा है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया में चल रहे विवादित पोस्ट का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पर पहुंच गया है। बागेश्वर धाम के भक्त और अनुयायी गोटेगांव निवासी रंजीत पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सोशल मीडिया में चल रहे विवादित वीडियो पर ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो को आस्था पर चोट करार देते हुए इस तरह के वीडियो पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में गूगल, फेसबुक, यू-ट्यूब, एक्स और अन्य डिजिटल माध्यमों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में ऐसे वीडियो हटाने और उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

याचिका में दिया शास्त्रों का हवाला

याचिकाकर्ता रंजीत पटेल के वकील पंकज दुबे ने बताया कि याचिका में गुरु को भगवान बताते हुए उन्हें नित्य अवतार करार दिया गया था। इसके साथ ही याचिका में स्कंद पुराण, गुरु गीता और तैत्रेयी उपनिषद का भी हवाला दिया गया। वकील पंकज दुबे ने हाई कोर्ट को मानहानि कारक कंटेंट्स को हटाने की दलील दी, जिस पर अदालत ने फेसबुक, यू-ट्यूब, एक्स, गूगल और अन्य डिजिटल माध्यमों को नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते के अंदर इन्हें हटाने के निर्देश जारी किए। दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ वीडियो कंटेंट बनाकर लगातार सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे थे।

Tags:
  • Jabalpur High Court
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Bageshwar Dham
  • Pandit Dhirendra Krishna Shastri
  • High Court gives notice to Google-X
  • controversial post against Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • हाई कोर्ट ने गूगल-एक्स को दिया नोटिस
  • बागेश्वर धाम के खिलाफ विवादित पोस्ट
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर