हाई प्रोफाइल सोसाइटी में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं, बुजुर्ग ने बच्ची के साथ की गलत हरकत
Neel Tiwari | Mar 05, 2025, 15:20 IST
jabalpur crime news
जबलपुर में अपराध का स्तर बढ़ने के कारण एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति ने गलत हरकत करने की कोशिश की। घटना ग्वारीघाट क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई।
जबलपुर में अपराध का इस स्तर तक बढ़ गया है कि सुनसान जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट तो दूर की बात है अब बच्चियां अपने पॉर्श एरिया में बने अपार्टमेंट के पार्किंग प्लेस में भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी एक घटना जबलपुर में सामने आई है जिसमें एक बुजुर्ग ने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है। जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति ने गलत हरकत करने की कोशिश की। सुनसान जगह पाकर आरोपी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दंड संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को उजागर किया है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर साइबर सेल ने पीड़ित को ही बना दिया आरोपी, जिला कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला
ग्वारीघाट क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक हरकत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। ग्वारीघाट थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:जबलपुर में गुंडों से परेशान जेल पुलिसकर्मी ने SP साहब से लगाई गुहार
ग्वारीघाट क्षेत्र में अपार्टमेंट की पार्किंग में मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आमतौर पर हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में लोग खुद को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन इस शर्मनाक घटना ने सभी को सतर्क कर दिया है। अगर ऐसे गेटेड कम्युनिटी में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर सुरक्षा की गारंटी कहां है। यह मामला अपार्टमेंट्स और सोसाइटी में सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की जरूरत को दर्शाता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोग वास्तव में सुरक्षित हैं, या सिर्फ एक भ्रम में जी रहे हैं?
आज के दौर में बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा बन गया है। पार्किंग और अन्य सुनसान जगहों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई जाए और उनकी नियमित जांच हो। सोसाइटी और अपार्टमेंट्स में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती बरती जाए ताकि कोई अनजान व्यक्ति आसानी से प्रवेश न कर सके। साथ ही, माता-पिता और स्कूलों को बच्चों को सतर्क रहने की शिक्षा देनी चाहिए, जिससे वे किसी भी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि बच्चे सुरक्षित और निडर माहौल में बड़े हो सकें।
बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी डरकर भागा
इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी उस बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरा और उसके कवरेज से भली भांति वाकिफ था। इसीका फायदा उठाते हुए उसने बच्ची को कारों के बीच उस जगह पर दबोचा जहां पर सीसीटीवी का कवरेज नहीं था। उसने बच्ची से छेड़खानी की, लेकिन जब बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी डर गया और उसे छोड़कर वहां से भाग गया। बच्ची वहां से भाग कर अपने घर तक पहुंची और परिजनों को उसने मामले की सूचना दी।
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
यह भी पढ़ें: जबलपुर साइबर सेल ने पीड़ित को ही बना दिया आरोपी, जिला कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें:जबलपुर में गुंडों से परेशान जेल पुलिसकर्मी ने SP साहब से लगाई गुहार
क्या अपार्टमेंट और सोसाइटी भी सुरक्षित नहीं
बच्चों की सुरक्षा, सतर्कता और सावधानी जरूरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA