सौरभ शर्मा के ससुराल में ED का छापा, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
Neel Tiwari | Dec 27, 2024, 12:52 IST
saurabh sharma , rohit tiwari ed
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरटीओ अधिकारी सौरभ शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके निवेश और संपत्ति का बारीकी से खंगालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सौरभ शर्मा के जबलपुर से भी तार जुड़ने की खबर आ रही है।
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरटीओ अधिकारी सौरभ शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके निवेश और संपत्ति का बारीकी से खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जबलपुर में सौरभ शर्मा ने अपनी पत्नी दिव्या के भाई रोहिततिवारी के नाम पर करोड़ों रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा, उनके दोस्त चेतन सिंह गौर और बहनोई रोहित तिवारी के नाम पर भी निवेश की जानकारी सामने आई है।
![ed jabalpur saurabh sharma]()
चेतन सिंह गौर ने 2012 में "अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी" की स्थापना की थी। इस कंपनी में शरद जायसवाल को डायरेक्टर और रोहित तिवारी को एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया। आपको बता दें कि रोहित तिवारी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पूर्व मंत्री तरुण भनोट के करीबी बताए जाते हैं। रोहित तिवारी से जुड़ी यह अविरल कंपनी भी जांच के घेरे में आ गई है, क्योंकि इसके जरिए कथित तौर पर निवेश और संपत्तियों का संचालन किया गया है। कंपनी की जांच के बाद बड़े-बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
![ed jabalpur saurabh sharma 2]()
सौरभ शर्मा का ससुराल जबलपुर में है। आज जबलपुर शहर में हुई प्रवर्तन निदेशालय की दबिश का मकसद यही पता लगाना है कि रोहित तिवारी और उससे जुड़े अन्य रिश्तेदारों के जरिए अवैध कमाई का कहां-कहां निवेश किया गया है। जबलपुर में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल सामने आ सकता है। ईडी की टीम सौरभ शर्मा और उनके करीबी रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों और कंपनियों का बारीकी से पड़ताल कर रही है।
ईडी ने इन निवेशों की पूरी सूची तैयार कर ली है और अब दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस मामले में कई बड़े नामों के उजागर होने की संभावना है। ईडी ने चेतन सिंह गौर, रोहित तिवारी और शुभम तिवारी से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।
रोहित तिवारी के जिस आलीशान बंगले में रेड पड़ी है वह मेडिकल कॉलेज के आगे शास्त्री नगर इलाके में बना है। बिल्डर रोहित तिवारी RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का साला बताया जा रहा है। रोहित की गिनती शहर के बड़े बिल्डरों में होती है। जो लग्जीरियस लाइफ जीने का शौकीन है। वहीं कई बड़े नेताओं और अफसरों के साथ बिल्डर रोहित तिवारी का गठजोड़ सामने आ सकता है। रोहित तिवारी के शहर के गढ़ा और चौकीताल इलाके टाउनशिप हैं। अभी सुरक्षा को देखते हुए घर के बाहर CRPF तैनात है और घर के सभी सदस्यों से ED पूछताछ कर रही है।
ed jabalpur saurabh sharma
साले और बहनोई के नाम पर करोड़ों का निवेश
सूत्रों से पता चल रहा है कि शुभम तिवारी जो सौरभ शर्मा के साले हैं, उनके नाम पर बड़ी धनराशि का निवेश किया गया है। इनकम टैक्स विभाग और ईडी ने शुभम के वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस निवेश के जरिए अवैध तरीके से अर्जित धन को वैध दिखाने की कोशिश की गई है।
चेतन सिंह गौर और अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी का कनेक्शन
ed jabalpur saurabh sharma 2
ससुराल के जरिए संपत्ति का जाल
ईडी और आयकर विभाग की जांच
कौन हैं रोहित तिवारी?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari