सौरभ शर्मा को ऑन रिकॉर्ड 52 किलो सोना और 1 करोड़ नकदी से जोड़ा गया
Sanjay Gupta | Dec 27, 2024, 12:15 IST
thesootr
लोकायुक्त की ओर से औपचारिक तौर पर सौरभ शर्मा को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। इसमें खासकर इनोवा कार से मिले 52 किलो सोना और एक करोड़ की नकदी को लेकर भी रिपोर्ट है।
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण एक्ट 1988 भोपाल कोर्ट में लगी अग्रिम जमानत याचिका गुरुवार को खारिज हो गई है। यह याचिका उसकी मां उमा शर्मा द्वारा लगाई गई थी। इस याचिका के दौरान लोकायुक्त की ओर से औपचारिक तौर पर सौरभ शर्मा को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। इसमें खासकर इनोवा कार से मिला 52 किलो सोना और एक करोड़ की नकदी को लेकर भी रिपोर्ट है।
![thesootr]()
![thesootr]()
ED पहुंची सौरभ शर्मा के घर, भोपाल और ग्वालियर के 7 ठिकानों पर छापे
लोकायुक्त ने कोर्ट को बताया कि लोकायुक्त छापे के दौरान उसके निवास ई7, 78 अरेरा कॉलोनी भोपाल से 28.50 लाख रुपए नकद, 5 लाख से ज्यादा के आभूषण, 21 लाख से ज्यादा की चांदी और कई करोड़ के वाहन के साथ ही विलासिता पूर्ण जीवन में उपयोग में आने वाला सामान मिला है। साथ ही अचल संपत्ति को लेकर कई दस्तावेज मिले हैं। इसके लिए अभियुक्त शर्मा से जानकारी लेना जरूरी है।
शर्मा की ओर से अधिवक्ता राकेश पाराशर ने तर्क रखा कि लोकायुक्त ने झूठा केस लगाया है। वह जून 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो चुका है। वह अब लोकसेवक नहीं है, इसलिए छापा और केस नहीं बनता है। वह प्रतिष्ठित व्यक्ति है और जमानत मिलती है तो उसके कहीं भागकर जाने या साक्ष्य प्रभावित करने की संभावना नहीं है। गिरफ्तार होने पर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होगी, इसलिए जमानत दी जाए। वहीं लोकायुक्त ओर से विशेष लोक अभियोजक विवेक गोड़ ने आपत्ति लेते हुए कहा कि केस के दौरान से ही शर्मा गायब है और अकूत संपत्ति का पता चला है। वह अभी भी संभवतः दुबई भागा हुआ है, ऐसे में जमानत दिया जाना उचित नहीं है।
Bhopal Raid : छापेमारी में मिले 'शिवराज' के नए मकान के कागज- अरुण यादव
सभी तर्कों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश रामप्रताप मिश्रा ने कहा कहा कि अपराध के स्वरूप व गंभीरता व जांच में अभियुक्त से पूछताछ की जरूरत को देखते हुए और उसके अभी तक पेश नहीं होने को ध्यान देते हुए अग्रिम जमानत पर छोड़ा जाना उचित नहीं है। इसलिए आवेदन निरस्त किया जाता है।
52 किलो सोना और 1 करोड़ की नकदी को लेकर यह
कोर्ट में लोकायुक्त की ओर से बताया गया कि सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त ने 195/2024 अपराध क्रमांक पंजीबद्ध किया है। इसमें भ्रष्टाचार निवारण एक्ट 1988 की धारा 13(1) बी व 13 (2) में केस हुआ है। केस होने के बाद से ही वह गायब है और विभाग के सामने नहीं आया है और पत्नी सहित खुद को छिपाए हुए हैं और संभवतः वह दुबई में है। अभियुक्त (शर्मा) के मकान की तलाशी के दौरान अभियुक्त के परिवार के साथ चेतन सिंह गौड़ के नाम पर पंजीकृत वाहन इनोवा में आयकर विभाग द्वारा 52 किलो सोना और एक करोड़ की नकदी बरामद की गई है। इस संबंध में भी अभियुक्त से पूछताछ की जानी है।
thesootr
thesootr
ED पहुंची सौरभ शर्मा के घर, भोपाल और ग्वालियर के 7 ठिकानों पर छापे
संपत्ति को लेकर भी यह बोला लोकायुक्त
सौरभ शर्मा की ओर से यह बोला गया
Bhopal Raid : छापेमारी में मिले 'शिवराज' के नए मकान के कागज- अरुण यादव
कोर्ट ने यह कहा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj