जबलपुर के मैकेनिक साइमन की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक में मारी बाजी, जानें इनसाइड स्टोरी
Sandeep Kumar | Aug 31, 2024, 23:47 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-31T231506.026
रिकेट्स की समस्या से ग्रसित होने के बावजूद रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक में देश का मान बढ़ाया हैं। रुबीना ने भारत को आज पांचवा पदक दिलाया है। आइए जानते है कौन है...
मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली रुबीना के पिता साइमन फ्रांसिस ( simon francis ) मोटर मैकेनिक हैं । मां सुनीता फ्रांसिस ( Sunita Francis ) जबलपुर के प्रसूतिका गृह में नर्स हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1999 में जन्मीं रुबीना फ्रांसिस ( Rubina Francis ) बचपन से ही दिव्यांग हैं। वे रिकेट्स ( rickets ) नामक बीमारी से जूझ रही हैं। रुबीना पैरों से 40 प्रतिशत दिव्यांग हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता ( physical disability ) को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपना दमखम दिखाकर भारत का नाम पैरालंपिक ( Paralympics ) में ऊंचा किया है।
ये खबर भी पढ़िए...Paris Paralympics : जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला 5 पदक
![43829524-f06]()
रुबीना रिकेट्स की समस्या से ग्रसित हैं। रिकेट्स बीमारी बच्चों में हड्डियों के विकास ( bone development ) को प्रभावित करती है। इस बीमारी की वजह से पीड़ित को हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस होती है। बताया जा रहा है कि कभी शारीरिक कमजोरी उनके लक्ष्य के बीच में नहीं आई।
साल 2014 में सेंट एलॉयसिस स्कूल ( St. Aloysius School ) में आयोजित टैलेंट सर्च प्रोग्राम में रुबीना को अपने हुनर की पहचान हुई थी। उन्हें इस प्रोग्राम में भाग लेने के बाद अहसास हुआ कि वह पैरा शूटिंग में अच्छा कर सकती हैं।
![WhatsApp Image 2024-08-31 at 23.22.52]()
रुबीना के पिता साइमन फ्रांसिस की जबलपुर में ग्वारीघाट रोड पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। नगर निगम ने उनकी दुकान तोड़ दी। जिसके बाद रुबीना को अकादमी का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। हालांकि रुबीना के भाई ने पढ़ाई के साथ-साथ काम करके बहन की मेहनत करने की कोशिश की। इसके बावजूद भी अकादमी की फीस भरना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इस वजह से उन्हें अकादमी से निकाल लिया गया।
![3e5bdf0d-613]()
रुबीना ने जुलाई 2024 में द्विपक्षीय नियम के तहत पेरिस पैरालंपिक ( Paris paralympics ) के लिए ओलंपिक कोटा ( olympic quota ) हासिल किया था। 2021 में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (International Shooting Sport Federation ) द्वारा उन्हें महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में पांचवां स्थान दिया गया था। उन्होंने 2018 एशियाई पैरा खेलों में पी2-महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल भाग लिया था। उन्होंने 2022 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल ऐन में आयोजित विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट चैंपियनशिप ( World Shooting Para Sport Championship ) में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद अब साल 2024 में पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन भारतीय पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस ( para shooter rubina francis ) ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस1 (air pistol ss-1 ) के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए 211.1 का स्कोर किया।
![48a0ceb9-ad5]()
ये खबर भी पढ़िए...Paris Paralympics : जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला 5 पदक
43829524-f06
इस बीमारी से जूझ रहीं रुबीना
टैलेंट सर्च प्रोग्राम में हुई हुनर की पहचान
WhatsApp Image 2024-08-31 at 23.22.52
अकादमी का खर्च निकालना पड़ा मुश्किल
3e5bdf0d-613
रुबीना ने हासिल की ये उपलब्धियां
48a0ceb9-ad5
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari