दो जिलों की पुलिस घंटों करती रही मशक्कत, आरोपी ने खुद को शौचालय में कर लिया था बंद
Ravi Singh | Sept 04, 2024, 17:48 IST
Jabalpur Mandla Police
एक व्यक्ति ने खुद को एक होटल के शौचालय में बंद कर लिया। व्यक्ति कई घटों तक वहीं बंद रहा। इस व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए होटल के मैनेजर और स्टाफ ने बहुत कोशिश की लेकिन वह निकलने को तैयार नहीं हुआ, पुलिस को भी उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जबलपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को एक होटल के शौचालय में बंद कर लिया। व्यक्ति कई घंटों तक वहीं बंद रहा। इस व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए होटल के मैनेजर और स्टाफ ने बहुत कोशिश की लेकिन वह निकलने को तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया लेकिन पुलिस को भी उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस व्यक्ति की पहचान मंडला निवासी के रूप में हुई, जो अपने साले और बेटे के साथ जबलपुर आया था। अचानक, वह होटल में गया और शौचालय में खुद को बंद कर लिया। जब होटल के स्टाफ ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने अजीब बातें करना शुरू कर दिया। बाद में यह पता चला कि वह मानसिक रूप से पीड़ित है और वह 10 साल पहले एक अपराध में फरारी काट रहा है। व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही वारंट जारी किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल मैनिट में मिली सेकेंड इयर के स्टूडेंट की लाश, पुलिस की इन्वेस्टिगेशन जारी
क्राइम पेट्रोल जैसी कहानी... MP पुलिस ने अमेरिका की थ्योरी से सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, सलाखों के पीछे पहुंचा हत्यारा
होटल के शौचालय में खुद को बंद करने के बाद व्यक्ति ने पुलिस और होटल स्टाफ को काफी मुश्किल में डाल दिया था। पुलिस की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह भी असफल रहे। जिसके बाद मीडिया के माध्यम से व्यक्ति को बहलाने और फुसलाने की कोशिश की और उसे बाहर निकालने के लिए मनाया गया। बातों में आकर व्यक्ति बाहर निकल गया, जैसे ही वह बाहर निकला, उसे फौरन पकड़ लिया और मंडला पुलिस के हवाले कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिशनर और खंडपीठ के सभी SP को सुनवाई में हाजिर होने के क्यों दिए आदेश
मंत्री का जेठ बताकर नशे में कर रहे हुल्लड़बाजी... पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR
34 वर्षीय एजाज अहमद कई दिनों से फरारी काट रहा था। सोमवार 2 सितंबर को एजाज अहमद सिविल लाइन स्थित एक होटल में गया और वहां कमरा नंबर 401 में जाकर रुका रहा। रात को जबलपुर से भोपाल भागने की फिराक में था। जानकारी लगते ही कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई और दो आरक्षक जबलपुर के उस होटल में पहुंचे जहां पर कि एजाज छिपकर बैठा था। पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक किया तो उसमें एजाज का नाम लिखा हुआ था। आरोपी मंगलवार की रात को भागने वाला था, लेकिन पुलिस पहले ही आ गई।
पुलिस को पता था कि एजाज अहमद बहुत ही शातिर आरोपी है और कुछ भी कर सकता है। पुलिस ने पहले होटल के वेटर को कमरे में भेजा और सामान ले जाने की बात कही, इस पर कमरे के अंदर बैठे एजाज ने कहा कि थोड़ा रुको जिसके बाद करीब 15 मिनट बाद जैसे ही एजाज कमरे का दरवाजा खोला पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने कहा कि कमरे में रखा सामान उठा लूं, तो पुलिस से उसको छोड़ दिया। एजाज ने वहां से दौड़ लगा दी और फिर होटल के बाथरूम में जाकर अंदर से अपने आपको बंद कर लिया।
पहले से काट रहा फरारी
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल मैनिट में मिली सेकेंड इयर के स्टूडेंट की लाश, पुलिस की इन्वेस्टिगेशन जारी
क्राइम पेट्रोल जैसी कहानी... MP पुलिस ने अमेरिका की थ्योरी से सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, सलाखों के पीछे पहुंचा हत्यारा
बहला-फुसलाकर निकाला बाहर
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिशनर और खंडपीठ के सभी SP को सुनवाई में हाजिर होने के क्यों दिए आदेश
मंत्री का जेठ बताकर नशे में कर रहे हुल्लड़बाजी... पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR
भागने की फिराक में था अहमद
कैसे पकड़ाया अहमद
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी
By Amresh Kushwaha
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी
By Amresh Kushwaha
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी
By Amresh Kushwaha
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari