जबलपुर : विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, अपराधियों ने किया डायल 100 का पीछा
Neel Tiwari | Sept 04, 2024, 22:15 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-04T220005.105
जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत एक विवाद को सुलझाने पहुंचे डायल 100 में पुलिस कर्मियों के ऊपर अपराधियों ने हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।
जबलपुर में बढ़ रहे अपराधों की प्रताड़ना केवल नागरिक ही अब तक सह रहे थे पर अब पुलिसकर्मी भी इसके शिकार होते नजर आ रहे हैं। रांझी थाना अंतर्गत एक विवाद को सुलझाने पहुंचे डायल 100 में पुलिस कर्मियों के ऊपर अपराधियों ने हमला कर पुलिस की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।
![Ddg]()
रांझी थाना के बड़े पत्थर इलाके में सोमवार को दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल सुशील हल्दकार और ड्राइवर शुभम श्रीवास शामिल थे। पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन उनकी यह कोशिश अपराधियों को नागवार गुजरी।
घटना के बाद जैसे ही पुलिस टीम मौके से आगे बढ़ी, कुछ अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और पुलिस वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इन अपराधियों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उसके बाद पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। इस हमले में डायल 100 की कार को गंभीर नुकसान हुआ, पुलिस पर हुए हमले के बाद क्षेत्रवासी भी सकते में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हमले में शामिल अपराधी क्षेत्र में पहले से ही बदनाम थे और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे कुख्यात अपराधी दीपक चपटा और उसके साथी हैं, जिनके खिलाफ रांझी और खमरिया थाने में कई प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं।
इस हमले के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों में इस घटना के बाद डर का माहौल है और वे पुलिस से और सुरक्षा की उम्मीद कर रहे हैं। रांझी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस के अनुसार, अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Ddg
विवाद को सुलझाने पहुंचे थे पुलिसकर्मी
अपराधियों ने किया पुलिस का पीछा
कुख्यात अपराधी दीपक चपटा और साथी हैं हमले के पीछे
पुलिस की बढ़ी चौकसी, अपराधियों की धरपकड़ जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari