जबलपुर पुलिस की स्क्रिप्टेड रेड का वीडियो वायरल, हंसना मत... सब कुछ असली लगना चाहिए!
Neel Tiwari | Jun 24, 2026, 19:04 IST
jabalpur-police-scripted-raid-video-viral
जबलपुर के अधारताल थाने का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हवलदार महिला आरोपी को कैमरे के सामने डायलॉग और एक्टिंग सिखाते दिख रहे हैं। थाना प्रभारी ने इसे सही ठहराया।
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला
- अधारताल थाना क्षेत्र के करोंदा नाला इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- वीडियो में हवलदार सुग्रीव तिवारी महिला को कार्रवाई की पूरी स्क्रिप्ट समझाते दिखे।
- महिला को बताया गया कि पुलिस आने पर क्या बोलना है और कैसे व्यवहार करना है।
- थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने माना कि महिला को पहले समझाया गया था।
- वायरल वीडियो के बाद ई-साक्ष्य ऐप के नाम पर होने वाली रिकॉर्डिंग प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थाना प्रभारी ने भी इस स्क्रिप्टिंग को गलत मानने के बजाय उसे उचित ठहराया, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर नई बहस शुरू हो गई है।
कैमरे के सामने शुरू हुई 'री-टेक' वाली पुलिसिया कार्रवाई
वीडियो में पुलिसकर्मी पहले महिला को बताते हैं कि उसे कहां खड़ा होना है, पुलिस कैसे आएगी, क्या पूछेगी और जवाब में उसे क्या बोलना है। इसके बाद पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि यदि कार्रवाई असली थी तो फिर उसके लिए स्क्रिप्ट लिखने और डायलॉग रटवाने सहित एक्टिंग की क्लास देने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी।
"हंसना मत"... पुलिसकर्मी ने दिया एक्टिंग का प्रशिक्षण
इतना ही नहीं, महिला को यह तक समझाया गया कि कैमरे के सामने हंसना नहीं है ताकि सब कुछ वास्तविक दिखाई दे। वीडियो देखने वाले लोगों का कहना है कि यह सीन किसी पुलिस कार्रवाई से ज्यादा एक निर्देशित नाटक जैसा नजर आता है।
शराब की बरामदगी असली, लेकिन वीडियो ने खड़े कर दिए बड़े सवाल
अब आरोप लग रहे है कि यदि पुलिस वास्तविक कार्रवाई का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकी तो बाद में स्क्रिप्टेड वीडियो बनाकर उसे साक्ष्य या रिकॉर्ड के रूप में प्रस्तुत करना पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है।
थाना प्रभारी ने दिया हैरान करने वाला बयान
हालांकि इस सफाई ने विवाद को कम करने के बजाय और बढ़ा दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि हर कार्रवाई से पहले पात्रों को डायलॉग और सीन समझाए जाते हैं तो ई-साक्ष्य ऐप में अपलोड होने वाले वीडियो वास्तविक घटनाओं का रिकॉर्ड हैं या फिर पहले से तैयार की गई प्रस्तुतियां।
वायरल वीडियो ने खोल दी पुलिस की 'इमेज मैनेजमेंट' की पोल
सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस अब अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कैमरे के लिए दृश्य भी तैयार कर रही है। यदि ऐसा है तो यह केवल एक थाने का मामला नहीं बल्कि उस पूरी व्यवस्था पर सवाल है जहां दस्तावेजीकरण और वास्तविकता के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है।
वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि जनता को असली पुलिसिंग दिखाई जा रही है या फिर पुलिसिंग की आड़ में एक्टिंग स्कूल चलाया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम होगा रानी दुर्गावती, CM मोहन यादव का ऐलान
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती: सड़क पर नहीं चलेगी पार्किंग, 30 दिन तक वन-वे ट्रायल शुरू करने के आदेश
जबलपुर क्रूज हादसा: पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के बयान दर्ज, वाटर स्पोर्ट्स व्यवस्था की होगी जांच
जबलपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: India नहीं अब डिग्री पर लिखा होगा Bharat
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari