विदेशी मूल की वृद्ध महिला की वतन वापसी, जबलपुर पुलिस की पहल से पहुंचीं अपने घर न्यू जर्सी
Neel Tiwari | Sept 23, 2024, 23:27 IST
Veneja Ananda
लंबे समय से वीजा पर जबलपुर में रहकर हीलिंग कैंप चलाने वाली एक विदेशी मूल की महिला आर्थिक तंगी के चलते अपने देश वापस नहीं लौट पा रही थी जिस पर जबलपुर पुलिस की सहायता से उसकी वतन वापसी हो सकी।
भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जानकारी लेने के उद्देश्य से 2019 में भारत आईं न्यू जर्सी, अमेरिका की 65 वर्षीय महिला वेनेजा आनंदा की वतन वापसी आखिरकार संभव हो गई है। पिछले एक साल से जबलपुर के बरगी कस्बे में रह रहीं आनंदा आर्थिक तंगी और वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण अपने देश वापस नहीं जा पा रही थीं।
वेनेजा आनंदा टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं और यहां विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का अध्ययन कर हीलिंग कैंप आयोजित कर रही थीं। पिछले एक साल से वे जबलपुर के बरगी कस्बे में किराए के मकान में रह रही थीं। उनका वीजा जुलाई 2024 में समाप्त हो गया था और आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वे वापस न्यू जर्सी नहीं जा पा रही थीं।
अमेरिकी दूतावास से पहले
इस बीच विनेजा अमेरिकन दूतावास से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रही थीं, लेकिन वतन वापसी की प्रक्रिया में अड़चनें आ रही थीं। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने इस मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर अधिकारियों ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराई और वेनेजा आनंदा के लिए एक्जिट परमिट बनवाया गया और उनकी फ्लाइट की टिकट का भी प्रबंध किया गया।
बरगी थाने की उप निरीक्षक सरिता पटेल, आरक्षक विपुल और मयंक की सहायता से उन्हें दिल्ली भेजा गया, जहां से वे अपनी फ्लाइट के जरिए न्यू जर्सी के लिए रवाना हुईं। इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई से वेनेजा आनंदा को सुरक्षित वतन लौटने में मदद मिली। जिसके लिए उन्होंने जबलपुर पुलिस का धन्यवाद किया।
1 साल से रह रही थीं जबलपुर में
अमेरिकी दूतावास से पहले जबलपुर पुलिस ने की मदद
वेनेजा बोलीं थैंक यू जबलपुर पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari