पूर्व महापौर और कार्यकर्ताओं ने की पुलिस से मारपीट, पुलिस ने दे दी क्लीन चिट, HC ने STF को सौंपी जांच
Neel Tiwari | Jan 20, 2026, 21:21 IST
Photograph: (the sootr)
जबलपुर के हेलमेट चेकिंग विवाद में पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठे। हाईकोर्ट ने मामले की जांच STF को सौंप दी, पूर्व महापौर प्रभात साहू को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी।
NEWS IN SHORT
- पुलिस और पूर्व महापौर विवाद में हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर जताया अविश्वास।
- नेताओं के दबाव में अपने ही पुलिसकर्मी के खिलाफ जबलपुर पुलिस।
- लॉर्डगंज थाने की दोनों FIR अब STF जबलपुर को सौंपी गई।
- कोर्ट ने माना- जांच में निष्पक्षता की भारी कमी।
- सुनवाई में पूर्व महापौर प्रभात साहू रहे अनुपस्थित अगली सुनवाई 17 फरवरी को।
NEWS IN DETAILS
कोर्ट के इस आदेश ने साफ कर दिया है कि रसूखदारों के दबाव में की गई कार्रवाई न्यायिक कसौटी पर टिक नहीं पाएगी। हालांकि, यहां हैरानी की बात यह है कि राजनीतिक दबाव के चलते जबलपुर पुलिस किसी आम इंसान नहीं बल्कि, अपने पुलिसकर्मी के ही खिलाफ काम कर रही थी।
हाईकोर्ट का सख्त संदेश: पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि जब एक ही घटना में दोनों पक्षों के साथ अलग-अलग मापदंड अपनाए जाएं, तो जांच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे मामलों में यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो यह पुलिस व्यवस्था और न्याय प्रणाली दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है।
यह खबरें भी पढ़ें..
भागीरथपुरा में मौत महामारी से मानी, लेकिन मुआवजा नहीं, जबलपुर सड़क हादसे में 10-10 लाख दिए
STF को सौंपी गई जांच, स्थानीय पुलिस से छीनी गई जिम्मेदारी
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि लॉर्डगंज थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 525/2025 और 526/2025 की जांच तत्काल प्रभाव से STF, जबलपुर को स्थानांतरित की जाती है। अदालत का मानना है कि स्थानीय पुलिस पर पहले से ही पक्षपात और दबाव के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में उसी एजेंसी से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
STF को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी तथ्यों, वीडियो फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट, केस डायरी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर स्वतंत्र जांच करे और अगली सुनवाई तक अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करे, ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या प्रभाव की संभावना न रहे।
यह खबरें भी पढ़ें..
2025 में 54 बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य और NTCA को नोटिस
आज की सुनवाई: कोर्ट के सामने पेश हुई पूरी केस डायरी
पुलिस ने दे दी प्रभात साहू को क्लीन चिट
तब कोर्ट ने पूछा कि प्रभात साहू पर गाली गलौज और एक पुलिसकर्मी के काम में हस्तक्षेप करने के तो आरोप लगे थे। फिर उसके खिलाफ धारा 136 के तहत कार्यवाही क्यों नहीं की गई। पुलिस के कार्य में अड़चन पैदा करने और गाली गलौज जैसी कोई भी धाराएं प्रभात साहू पर न लगने पर कोर्ट ने हैरानी जताई। इस आधार पर यह माना कि पुलिस ने जांच के पहले ही प्रभात साहू को क्लीन चिट दे दी है।
नोटिस के बाद भी पूर्व महापौर या प्रतिनिधि नहीं हुए कोर्ट में हाजिर
यह खबरें भी पढ़ें..
कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मार्च तक 3 कोर्स अनिवार्य, नहीं तो अप्रैल से सैलरी पर लगेगा ब्रेक
क्या था पूरा मामला: हेलमेट चेकिंग से भड़का विवाद
समर्थकों को बुलाकर सड़क पर हुआ था शक्ति प्रदर्शन
नामजद आरोपियों के बावजूद FIR ‘अज्ञात’ में दर्ज
जनहित याचिका: कानून सबके लिए समान हो
कोर्ट ने इस तर्क को गंभीरता से लेते हुए माना कि मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस व्यवस्था की स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़ा व्यापक प्रश्न है। इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा था कि इस तरह की घटनाएं पूरे पुलिस विभाग का मनोबल गिराती हैं। आम जनता के बीच कानून के प्रति अविश्वास पैदा करती हैं।
यह खबरें भी पढ़ें..
हाईकोर्ट को आशंका: भागीरथपुरा कांड केवल दूषित पानी से कैसे, कोई केमिकल तो नहीं, शासन ने पुलिस चौकी के टॉयलेट को बताई वजह
अगली सुनवाई 17 फरवरी 2026
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava