जबलपुर सड़क हादसा : हाइवा और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल
Neel Tiwari | Sept 18, 2024, 20:14 IST
Jabalpur road accident
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा एक यात्रियों से भरे ऑटो पर पलट गया। घटना में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हैं।
जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सिहोरा-मझगवां रोड के नुंजी खमरिया गांव के पास की बताई जा रही है, जहां मजदूरों से भरा एक ऑटो एक बेलगाम तेज रफ्तार हाइवा के नीचे दब गया।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक हाइवा (क्रमांक एमपी 53 एचए 1986) तेज रफ्तार से आकर ऑटो (क्रमांक एमपी 20 एलबी 0237) को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जो कि बहुत तेजी से वाहन चला रहा था और इस वजह से नियंत्रण खो बैठा।
सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल से हाइवा और ऑटो को हटाकर यातायात को बहाल किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अब तक वाहन चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का दौरा किया और घायलों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से भी 15 हज़ार दिए जाएंगे और घायल व्यक्तियों को निशुल्क उपचार के साथ ही सड़क दुर्घटना निधि से 7 हज़ार 500 रुपए दिए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक संतोष सिंह बरकड़े ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 5 हज़ार की सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता अलग से देने के आदेश जबलपुर जिला कलेक्टर ने जारी किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल सिहोरा में चल रहा है। घटना में मृतकों और घायलों की जो जानकारी प्रसाशन ने साझा की है उसके अनुसार एक 3 वर्षीय बच्चे सहित कुल 7 लोगों की मौत हुई है और कुल 11 लोग घायल हैं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
तेज रफ्तार हाइवा ने मारी ऑटो को टक्कर
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हाइवा चालक पर हुआ मामला दर्ज
इलाज के लिए भेजे गए घायल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
घटना में मृतक और घायलों की सूची...
मृतकों के नाम...
- शोभाराम पिता छोटू उम्र 35 वर्ष
- ऊषा बाई पिता कोठारी आदिवासी उम्र 50 वर्ष
- शिवा कोल पिता राजेश कोल उम्र 18 वर्ष
- कल्लू बाई पति शोभाराम उम्र 30 वर्ष
- रानु कोल पति करण उम्र 19 वर्ष
- करण पिता परदेसी कोल उम्र 20 वर्ष
- भूरा कोल पिता शोभाराम कोल उम्र 3 वर्ष
घायलों की सूची...
- दिलीप पिता कोठारी कोल उम्र 30 वर्ष
- चन्द्रभान पिता कचोला कोल उम्र 40 वर्ष
- कोठारी पिता घमंडी कोल उम्र 55 वर्ष
- कन्हैया पिता दिलीप कोल उम्र 14 वर्ष
- राजेश पिता हेमराज कोल उम्र 36 वर्ष
- राजा पिता राजेश कोल उम्र 9 वर्ष
- मंगोबाई पति राजेश कोल उम्र 28 वर्ष
- कु. राधिका पिता राहुल कोल उम्र 7 वर्ष
- सरस्वती पति राहुल कोल उम्र 25 वर्ष
- गज्जो बाई पति चंद्रभान कोल उम्र 38 वर्ष
- करण गोटिया पिता महेश गोटिया उम्र 24 वर्ष
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari