जमीन बिक्री में ढाई करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा
Neel Tiwari | Dec 27, 2024, 22:04 IST
Jabalpur Tax evasion Photograph: (thesootr)
सेंट्रल जीएसटी विभाग ने सेंचुरी डेवलपर्स के वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपने ग्राहकों से जमीन की बिक्री पर बड़ी धनराशि प्राप्त की...
सेंट्रल जीएसटी विभाग ने जबलपुर में सेंचुरी डेवलपर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। विभाग ने कंपनी के उखरी रोड स्थित मुख्य कार्यालय बलदेव बाग की साइट और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि कंपनी ने जमीन की बिक्री से अर्जित आय पर जीएसटी का भुगतान नहीं किया था। साथ ही, फाइल की गई जीएसटी रिटर्न्स में भी 10 लाख रुपए की अनियमितता पाई गई है।
![14f00b9f-bef]()
सेंट्रल जीएसटी विभाग ने सेंचुरी डेवलपर्स के वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपने ग्राहकों से जमीन की बिक्री पर बड़ी धनराशि प्राप्त की, लेकिन इस लेन-देन पर जीएसटी लागू नहीं किया। विभाग ने पाया कि फर्म ने जानबूझकर इन लेन-देन को छिपाने और टैक्स बचाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान कंपनी के बलदेवबाग स्थित कार्यालय और निर्माण स्थलों पर छापेमारी की गई। यहां से कई जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए, जिनसे जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने पाया कि फर्म ने रियल एस्टेट से संबंधित लेन-देन को सही ढंग से जीएसटी रिटर्न में दर्ज नहीं किया था।
![d9665d5b-df4]()
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सेंचुरी डेवलपर्स के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की। शुरुआत में तो कंपनी ने इसे प्रशासनिक गलती बताया, लेकिन विभाग द्वारा पेश किए गए सबूतों के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली। अधिकारियों ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि क्या इस टैक्स चोरी में अन्य एजेंसियां भी शामिल थीं।
विभाग अब कंपनी से बकाया जीएसटी की वसूली और भारी जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही, यह भी संभावना है कि कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला केवल जीएसटी चोरी तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की भी संभावना है।
14f00b9f-bef
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
d9665d5b-df4
फर्म के मालिक और कर्मचारियों से हुई पूछताछ
कंपनी से होगी बकाया वसूली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari