जबलपुर : चौकी के बाहर से गश्त करने वाली चीता बाइक को चुरा ले गया चोर

Madhav Singh | Updated:
Share
jabalpur police cheetah byk chori
jabalpur police cheetah byk chori

जबलपुर में चोरों के हौंसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चोर ने चौकी के बाहर खड़ी चीता मोबाइल बाइक को चोरी कर लिया। पुलिस ने अपने ही विभाग के वाहन चोरी में 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है।

जबलपुर में एक चोर ने पुलिस की गश्त करने वाली चीता मोबाइल बाइक को चोरी कर लिया। मामला बड़ा ही अजीबो गरीब है कि जिस बाइक से पुलिस गश्त करती थी, उसे ही चोर चोरी करके ले गए। वहीं हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद पुलिस को अपनी ही बाइक की FIR दर्ज करने में 10 दिन का समय लग गया। यह मामला जबलपुर में काफी सुर्खियों में बना हुआ है।

गुटखा और सिगरेट की लत ने बना दिया चोर-लुटेरा, पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

कैसे हुई बाइक चोरी?

बताया गया है कि यह घटना जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की धन्वंतरि नगर पुलिस चौकी के बाहर 15 अक्टूबर की है। चौकी के बाहर पुलिस की चीता बाइक खड़ी हुई थी। उसी समय एक युवक वहां पहुंचा और पुलिस कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद मौका पाते ही वह बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ समय बाद जब पुलिस कर्मियों ने देखा तो उनकी चीता बाइक गायब थी। पुलिस ने तुरंत बाकी स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

चोरी के आरोपी आदिवासी युवक ने पुलिस हिरासत में लगाई फांसी, टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीसीटीवी में बाइक ले जाते दिखा युवक

इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने चौकी के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरे में एक युवक बाइक लेकर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

जबलपुर में युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस अफसर पर भड़के पूर्व मंत्री, बोले- सुधर जाओ नहीं तो थाने में घुसकर मारूंगा

10 दिन बाद दर्ज हुई FIR

इस मामले में हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने बाइक चोरी की इस घटना में लगभग दस दिन बाद केस दर्ज किया। चोरी की FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्थिर है, उसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • crime news
  • FIR
  • जबलपुर पुलिस
  • बाइक चोरी
  • पुलिस की बाइक चोरी
  • जबलपुर में चोरी
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा