जबलपुर की हाई सिक्योरिटी व्हीकल फैक्ट्री में दस्तावेज चोरी, 4 प्राइवेट कर्मचारियों पर FIR
Neel Tiwari | Aug 04, 2025, 17:21 IST
jitendra shrivastava (7)
जबलपुर की हाई सिक्योरिटी व्हीकल फैक्ट्री में चुनाव के दौरान चार प्राइवेट कर्मचारियों ने गोपनीय दस्तावेज चुराए। आंतरिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फैक्ट्री में सुरक्षा उल्लंघन पर सवाल उठ रहे हैं।
मध्यप्रदेश केजबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है। यह फैक्ट्री देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्थान है। पिछले साल चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ प्राइवेट कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इन कर्मचारियों ने फैक्ट्री से गोपनीय दस्तावेज चुराए।
फैक्ट्री की आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसारजबलपुर हाई सिक्योरिटी व्हीकल फैक्ट्री में पिछले साल चुनावों के दौरान क्लर्क के तौर पर कुछ प्राइवेट स्टाफ को अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही इन कर्मचारियों ने फैक्ट्री से चुनाव संबंधित गोपनीय दस्तावेज, बिना किसी अधिकारी की अनुमति के, चोरी कर लिए और उन्हें बाहर ले गए।
ये खबरें भी पढ़ें...
उम्रकैद की सजा काट रहे बाप-बेटे को हाईकोर्ट ने किया बरी, हत्या के केस में 4 साल से थे जेल में
सोहबत खान के खुलासे के बाद एटीएस की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से पकड़कर जबलपुर लाया गया एक और अफगानी
फैक्ट्री प्रबंधन को जब गोपनीय दस्तावेज चोरी का शक हुआ तो आंतरिक जांच शुरू की गई। फरवरी 2025 से जारी इस जांच के बाद आखिरकार छह महीने बाद यह साफ हुआ कि प्रीति यादव, सरस्वती कोल, सागर पटेल और सज्जन कुमार नामक चार प्राइवेट कर्मचारियों ने यह कारनामा किया है। इन चारों ने मिलकर बेहद सुनियोजित ढंग से दस्तावेजों की चोरी को अंजाम दिया।
रांझी थाने में
फैक्ट्री प्रबंधन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर इसे रांझी पुलिस थाने को सौंपा, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
बेगार कर पगार ले रहे थे 15 हजार हेडमास्टर,लेक्चरर और टीचर, युक्तियुक्तकरण के बाद भी प्रिंसिपल से शिक्षक तक 25 हजार पद खाली
सरकारी शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा, 5000 पदों पर निकलेगी भर्ती
सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील व्हीकल फैक्ट्री जैसी जगह पर इस तरह की लापरवाही ने फैक्ट्री की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कर्मचारियों के अंदर आने और बाहर जाने में ढील बरती गई थी।
फैक्ट्री के कर्मचारियों में यह चर्चाएं तेज हैं कि यदि बाहरी लोगों को बिना कड़े वेरिफिकेशन के एंट्री दी जाती रही, तो अभी तो सिर्फ चुनाव से जुड़े हुए दस्तावेज चोरी हुए हैं, आगे चलकर इस तरह के मामले देश की रक्षा तैयारियों को भी नुकसान पहुंचा सकते है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
फैक्ट्री की आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
फैक्ट्री से निकाले चुनाव से जुड़े दस्तावेज
ये खबरें भी पढ़ें...
उम्रकैद की सजा काट रहे बाप-बेटे को हाईकोर्ट ने किया बरी, हत्या के केस में 4 साल से थे जेल में
सोहबत खान के खुलासे के बाद एटीएस की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से पकड़कर जबलपुर लाया गया एक और अफगानी
6 महीने चली जांच, सामने आए नाम
रांझी थाने में FIR , आरोपी फरार
ये खबरें भी पढ़ें...
बेगार कर पगार ले रहे थे 15 हजार हेडमास्टर,लेक्चरर और टीचर, युक्तियुक्तकरण के बाद भी प्रिंसिपल से शिक्षक तक 25 हजार पद खाली
सरकारी शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा, 5000 पदों पर निकलेगी भर्ती
कड़ी सुरक्षा के बीच दस्तावेज चोरी
फैक्ट्री के कर्मचारियों में यह चर्चाएं तेज हैं कि यदि बाहरी लोगों को बिना कड़े वेरिफिकेशन के एंट्री दी जाती रही, तो अभी तो सिर्फ चुनाव से जुड़े हुए दस्तावेज चोरी हुए हैं, आगे चलकर इस तरह के मामले देश की रक्षा तैयारियों को भी नुकसान पहुंचा सकते है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari