महिला कर्मचारियों का आरोप: धर्म परिवर्तन से किया इनकार तो नौकरी से निकाल दिया

Sandeep Kumar | Updated:
Share
Jabalpur women fired
Jabalpur women fired

जबलपुर के सेंट एलायसिस स्कूल की महिला कर्मचारियों को ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला गया। जब महिलाओं ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार किया तो नौकरी छीन ली गई।

News in Short

  • महिलाओं पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला गया।
  • इनकार करने पर कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।
  • फादर सोमी जैकब के आने के बाद दबाव बढ़ा।
  • हिंदू धर्म सेना ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
  • पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच शुरू की।

News in Detail

जबलपुर सेंट एलायसिस स्कूल में महिलाओं पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला गया। इनकार करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया। हिंदू धर्म सेना मामले की जांच की मांग कर रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए।

स्कूल में विवाद के बाद शिकायत

जबलपुर के सेंट एलायसिस स्कूल में महिला सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। कई महिलाओं को धर्म अपनाने से इनकार करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की।

फादर बदलने के बाद दबाव

दीपा पटेल ने बताया कि वह 2024 से स्कूल में सफाई कर्मचारी थीं। पहले सब सामान्य था, लेकिन नए फादर सोमी जैकब के आने के बाद महिला कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बढ़ गया। दीपा सहित कई महिलाओं ने धर्म परिवर्तन से इंकार किया। इसके बाद उन पर दबाव बनाकर उन्हें नौकरी से बाहर किया गया।

कंटगी निवासी राजेश बाल्मिक ने बताया कि उन्होंने 12 साल तक स्कूल में काम किया। अप्रैल में घर पर भतीजे की शादी के कारण दो दिन की छुट्टी ली। अगले दिन स्कूल लौटने पर फादर ने कहा, "या तो धर्म परिवर्तन करो, नहीं तो नौकरी पर आने की जरूरत नहीं।" उन्हें दो माह की सैलरी देकर नौकरी से निकाल दिया गया।

हिंदू धर्म सेना की प्रतिक्रिया

हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि कई महिलाओं को ईसाई धर्म स्वीकार न करने पर नौकरी से निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई स्कूलों में नौकरी के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि दोषी फादर पर कार्रवाई न हुई तो स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस जांच और कार्रवाई

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और मना करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आरोप हैं। जांच विजय नगर थाना प्रभारी को सौंप दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सनातन लोगों को बांटता है उसे खत्म होना चाहिए, उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया सनातन धर्म विरोधी बयान

हर्षा रिछारिया के संन्यास पर भड़के संत अनिलानंद, कहा-सनातन धर्म का घोर अपमान

सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं, यह जीवन जीने का तरीका

हिंदू धर्म में अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लिए जाते हैं सात फेरे, क्या है विवाह के सात वचन

Tags:
  • जबलपुर
  • सनातन धर्म
  • धर्म परिवर्तन
  • ईसाई धर्म
  • हिंदू संगठनों
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल