दिव्यांग कल्याण के लिए बने विभाग पर दिव्यांगजनों ने लगाए आरोप

Neel Tiwari | Dec 02, 2024, 19:06 IST
Share
Jabalpur World Disabled Day organized
Jabalpur World Disabled Day organized

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगों ने अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रशासन और उसके अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विश्व दिव्यांगजन दिवस के आयोजन के मौके पर अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर दिव्यांगों ने प्रशासन और उसके अधिकारियों के खिलाफ हल्ला बोल कर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने निःशक्तजन आयुक्त के ऊपर मनमानी करने और दिव्यांगजनों के लिए बनाई गई शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। दिव्यांग बच्चों ने प्रशासन के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को दिखावा बताया है।

शासकीय योजनाओं का नहीं मिला लाभ

हर साल की तरह इस बार भी 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक जबलपुर में विश्व दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है। इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले दिव्यांगजनों ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निःशक्तजन आयुक्त संदीप रजक के ऊपर मनमानी करने और शासकीय योजनाओं का लाभ न पहुंचा कर मिलने वाली सहायता राशि को खुद अंदर करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों को केवल दिखावा बताते हुए दिव्यांगों का अपमान और उनकी प्रतिभा को दमन किए जाने वाला बताया है।

सरकार से मिलने वाली सहायता को खुद हज़म कर गए आयुक्त

दिव्यांगजन संगठन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम अहिरवार ने सामाजिक न्याय आयुक्त संदीप रजक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके द्वारा दिव्य कला मेले में आयुक्त संदीप रजक से कुछ मांगे की गई थी। जिस पर उन्हें बुरी तरह से डांट कर भगा दिया गया। इसके बाद उसकी शिकायत कलेक्टर जबलपुर से की गई लेकिन उन्होंने भी एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । मीडिया के सामने आयुक्त के काले चिट्ठे उजागर करते हुए बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को आयुक्त के द्वारा खुद अंदर कर लिया जाता है। जिसका लाभ किसी भी disabled या दिव्यांगजन तक नहीं पहुंचता है। साथ ही रोजगार संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता इनके द्वारा नहीं की जाती है उन्होंने आयुक्त के ऊपर दिव्यांगों की आवाज को दबाने का भी आरोप लगाया है।

Disabled Day में हो रहा सिर्फ दिखावा

disabled जन दिवस के आयोजन में आए disabled राजीव पाठक ने बताया है कि जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम केवल दिखावा है। इन प्रतियोगिताओं में प्रशासन के द्वारा कहा जाता है कि यदि संस्था में 100 बच्चे हैं तो केवल 4 ही किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ऐसे में 7 प्रतियोगिताओं के आयोजन में केवल 28 बच्चे ही शामिल हो सकते हैं। बाकी के 72 बच्चो को सम्मिलित होने का मौका नहीं मिलेगा उन्होंने जिला प्रशासन के ऊपर दिव्यांगों का अपमान करने और प्रतिभाओं का दमन किए जाने का आरोप लगाया है।

वोट बैंक की राजनीति से दूर दिव्यांगजनों पर भी ध्यान दे शासन

disabled विद्यार्थियों ने बताया कि दृष्टि बाधित विद्यालय के भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है जिसमें बच्चे जान हथेली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उसका सुधार होना चाहिए। साथ ही शासन के द्वारा जारी मेनिफेस्टो में दिव्यांगों की पेंशन को बढ़ाने की बात की गई थी। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है उन्होंने शासन से वोट बैंक की राजनीति से दूर दिव्यांगजनों पर ध्यान देने की मांग की है।

मांग पूरी नही हुई तो पहुचेंगे दिल्ली तक

disabled जनों ने बताया है कि रोजगार संबंधी समस्त क्षेत्र में भर्तियां निकल रही है केवल जबलपुर में ही भर्ती नहीं हो रही है। साथ ही दिव्यांगों को मिलने वाली 600 रुपए की पेंशन में भी वृद्धि नहीं हो रही है। यदि हमारी मांगे प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूरी नहीं होती है। तो सभी दिव्यांगजन दिल्ली जाकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दिव्यांग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • संदीप रजक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा