इंदौर जैन सोशल ग्रुप जीनियस की हास्यापद सफाई, बोले इंडिगो सबसे बड़ी देशद्रोही जो तुर्की ले गई

Sanjay Gupta | May 26, 2025, 14:30 IST
Share
indore jain society
indore jain society

जैन सोशल ग्रुप जीनियस के 40 सदस्य तुर्की की लग्जरी टूर पर रवाना हुए थे। जिससे जैन समाज में विवाद खड़ा हो गया। ग्रुप की किरकिरी होने के बाद ग्रुप के अध्यक्ष संजय बड़जात्या ने सफाई दी है।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ड्रोन व अन्य युद्ध सामग्री उपलब्ध कराने वाले तुर्की को लेकर देशभर में विरोध है। इस बीच इंदौर के जैन सोशल ग्रुप जीनियस के सदस्य तुर्की की लग्जरी टूरिज्म यात्रा पर रवाना हुए जिससे दिगंबर जैन समाज में बखेड़ा खड़ा हो गया है।

यह यात्रा 23 मई से 4 जून तक रहेगी और इस दौरान वे तुर्की के कई शहरों में घूमेंगे और फाइव स्टार होटल में रहेंगे। द सूत्र के खुलासे के बाद तुर्की गए जैन समाज के लोगों की जमकर भद पिट गई है। भद पिटते देख अब ग्रुप के अध्यक्ष संजय बड़जात्या, उद्योगपति सचिन जैन ने अपने कुछ मित्रों के जरिए एक स्पष्टीकरण जारी कराया, लेकिन इसमें भी वह खुद घिर गए।

तुर्की गए जैन समाज के लोगों ने जारी किया ये स्पष्टीकरण

इंदौर जैन समाज की एक पूर्व-नियोजित अंतरराष्ट्रीय यात्रा को कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रविरोधी और दुश्मन देश की सैर जैसी आपत्तिजनक उपाधियों से संबोधित किया जा रहा है। यह खेदजनक है। यात्रा की बुकिंग मार्च में ही हो गई थी। यह सामाजिक-सांस्कृतिक यात्रा है।
भारत सरकार ने तुर्की से राजनयिक संबंध समाप्त नहीं किए हैं। वीज़ा, फ्लाइट्स, टूरिज़्म और व्यापार सभी सक्रिय हैं। न ही भारत सरकार ने तुर्की के लिए कोई प्रतिबंध लगाया, न ऐसे में इस यात्रा को देशद्रोह से जोड़ना सिर्फ एक राजनीतिक या व्यक्तिगत एजेंडे का हिस्सा लगता है।

यदि सच मै देश भक्ति की बात आती है तो हमें इंडिगो एयरलाइन में यात्रा करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि अभी वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस की 10 फ्लाइट प्रतिदिन तुर्की जा रही हैं। मतलब फिर तो इंडिगो सबसे बड़ी देशद्रोही हुई।

वर्तमान संकट काल में चीन के सबसे ज्यादा ड्रोन का उपयोग दुश्मन देश ने किया लेकिन भारतवर्ष मैं यदि चीन का सामान विक्रय होना बंद हो जाए तो लगभग 20% महंगाई बढ़ जाएगी l धड़ल्ले से चीन के सामान भारत के हर क्षेत्र में बिक रहा है।

फोटो न पोस्ट करने की सलाह यात्रा को सोशल मीडिया विवादों से बचाने और समूह की निजता बनाए रखने का प्रयास था, ना कि किसी से छुपाने की भावना का प्रतीक।

हम तो भारत की संस्कृति का प्रचार करने गए

ग्रुप ने इस मामले में यह भी हास्यापद तर्क दिया कि विदेशों में भारतीय नागरिक जब अपनी संस्कृति, भाषा और व्यवहार से भारत की गरिमा को प्रस्तुत करते हैं, तो वह भी राष्ट्रसेवा का ही एक रूप होता है। यह यात्रा उसी भावना के तहत हो रही है।

तुर्की में भारत से अभी लगभग 4000 लोग है और यहां सभी टूरिस्ट बहुत अच्छे से स्वागत किया जा रहा है। ये समाज को बांटने, धार्मिक पहचान को राजनीतिक चश्मे से देखने और देशभक्ति के नाम पर नफरत फैलाने से बचा जाए। जैन समाज हमेशा से राष्ट्रहित, अहिंसा और विवेक के सिद्धांतों का पालन करता आया है, और करता रहेगा।

इनका है यह ग्रुप

इस ग्रुप के अध्यक्ष संजय बड़जात्या है। करीब 40 से अधिक सदस्य यात्रा पर गए हैं। लेकिन 8-10 लोग इसमें वह भी है जो देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावनाओं के चलते इस टूर पर जाने से मना कर गए। इसमें बिल्डर नवीन गोधा भी शामिल है जिन्होंने राशि डूबने की चिंता नहीं की और जाने से मना कर दिया। अशोक बड़जात्या ने भी जाने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें...इंदौर में बोले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह सिंधू , ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को दुनिया ने देखा

यह सभी गए हैं तुर्की यात्रा पर

संजय बड़जात्या, विजय बड़जात्या, उद्योगपति सचिन जैन, डॉ. रोशन जैन, अजय सेठी, जिनेश जैन, रूपम जैन, बिल्डर अखिलेश जैन, रिंकल जैन, निलेश जैन, जेके गंगवाल, वैभव पहाड़िया, शैलेंद्र पाटनी, पी अजमेरा व अन्य शामिल है।

यह भी पढ़ें...इंदौर जैन सोशल ग्रुप जीनियस के इन लोगों ने की दुश्मन देश तुर्की की यात्रा, देखें पूरी लिस्ट और फोटो

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर में जैन समाज का आक्रोशIndore | Jain society | MP News | tour

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • Indore
  • इंदौर में जैन समाज का आक्रोश
  • Jain society
  • tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा