चलती ट्रेन के AC कोच में फिर निकला सांप, अब साजिश के एंगल से होगी जांच
Raj Singh | Nov 21, 2024, 08:12 IST
train snake_bhopal_jabalpur
ट्रेन में लोग आराम से सफर कर रहे थे, इसी बीच एसी कोच की सीट पर सांप बैठा दिखाई दिया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर भागते नजर आए।
अगर आप कहीं यात्रा कर रहे हैं और अचानक आपको उस गाड़ी में सांप दिख जाए तो आपके डर जाने की पूरी संभावना है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां चलती ट्रेन के बीच में सांप निकल आया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, यह पूरा मामला भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना हुई जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का है, जहां एसी कोच में सांप दिखा, जिसके बाद कोच में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर भागने लगे।
![snake_]()
MP : यहां लगती है सांपों की अदालत, 200 सालों से चली आ रही है परंपरा
इस पूरे मामले पर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं निश्चित रूप से बढ़ी हैं। जांच की जा रही है। रेलवे यह भी देख रहा है कि ऐसा जानबूझकर कर तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कोच के सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सफाई के दौरान कोच में खास तरह से ध्यान दिया जाए।
ट्रेन के AC कोच में सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे तक रुकी दयोदय एक्सप्रेस
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब ट्रेन में सांप मिला हो, इससे पहले भी ट्रेन में सफर के दौरान सांप मिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर ट्रेन में सांप मिलने से पुराने मामले ताजा हो गए हैं। ऐसे में रेलवे अब साजिश के एंगल से इसकी जांच कर रहा है, इसकी वजह यह है कि जैसे ही ट्रेन यार्ड में पहुंचती है, वहां नियमित सफाई होती है। उसके बाद कोच को लॉक कर दिया जाता है। फिर उसके अंदर सांप कैसे आ रहे हैं।
सांप का रेस्क्यू
बता दें कि ये पूरी घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस रात करीब 11.30 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचती है। इससे पहले ट्रेन जैसे ही नरसिंहपुर के पास पहुंची तो एक यात्री ने एसी कोच सी-वन में सीट के ऊपर लगेज रैक पर एक सांप को बैठे देखा। इसके बाद यात्री घबरा गए। यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कर्मचारियों को दी। इसके बाद ट्रेन के इस कोच को लॉक कर दिया गया और सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। वहीं जैसे ही ट्रेन जबलपुर पहुंची तो वहां पहले से ही सांप पकड़ने वाला मौजूद था और उसने सांप को पकड़ लिया।
snake_
MP : यहां लगती है सांपों की अदालत, 200 सालों से चली आ रही है परंपरा
अधिकारी ने क्या बताया?
ट्रेन के AC कोच में सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे तक रुकी दयोदय एक्सप्रेस
कहीं साजिश तो नहीं
FAQ
- यह घटना कहां हुई और कब?
यह घटना मध्य प्रदेश में हुई, जहां जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच में एक जहरीला सांप देखा गया। यह घटना मंगलवार रात को भोपाल से जबलपुर जाने वाली ट्रेन में नरसिंहपुर के पास हुई थी। - सांप को कैसे पकड़ा गया?
सांप को देखने के बाद यात्री घबरा गए और तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया। ट्रेन के इस कोच को लॉक कर दिया गया और सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया। जब ट्रेन जबलपुर पहुंची, तो वहां सांप पकड़ने वाला विशेषज्ञ मौजूद था, जिसने सांप को पकड़ लिया। - रेलवे द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह जानबूझकर तो नहीं किया गया। सफाई कर्मचारियों को कोच की सफाई के दौरान विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari