जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025, प्रदेश का नाम किया रोशन

Kaushiki | Jun 03, 2025, 09:36 IST
Share
MP MISS UNIVERSE
MP MISS UNIVERSE

जान्हवी मल्होत्रा ने मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 का खिताब जीता। ताप्ती ठाकुर और श्रेया बेड़िया रनर अप रहीं। जान्हवी ने कहा, यह उनकी मेहनत का परिणाम है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 के भव्य समारोह हुआ। इसमें जान्हवी मल्होत्रा ने विजेता बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया।

इस प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जान्हवी ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खूबसूरती से सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश का ताज अपने सिर सजाया।

इस जीत के साथ अब वे प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी और अपनी मेहनत का फल पाकर गर्व महसूस कर रही हैं। प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस और स्टाइलिश गाउन में अपनी खूबसूरती और प्रतिभा का परिचय दिया।

ये खबर भी पढ़ें... थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता, देखें उनके मिस वर्ल्ड जर्नी के कुछ खास पल

ग्रैंड फिनाले का रंगारंग आयोजन

भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 13 प्रतिभागियों ने कॉकटेल राउंड, रिसॉर्ट वेयर राउंड सहित कई स्टाइलिश रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉकटेल राउंड में रेट्रो थीम पर डांस और रैंप पर आत्मविश्वास के साथ चलना दर्शकों का मन मोह गया। प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस और स्टाइलिश गाउन में अपनी खूबसूरती और प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतिभागियों को मिले विभिन्न पुरस्कार

  • मिस फोटोजेनिक: ताप्ती ठाकुर
  • बेस्ट स्माइल: हनी तेजवानी
  • बेस्ट इन वॉक: ताप्ती ठाकुर
  • मिस कंजिनियलिटी: रंशिका राठौर
  • ग्लोइंग स्किन: ताप्ती ठाकुर
  • मिस टेलेंटेड: हिमानी कपूर
  • बेस्ट हेयर: पिया द्विवेदी
ये खबर भी पढ़ें... थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025, टॉप 8 में नहीं पहुंच सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता

जजेज और ट्रेनिंग का महत्व

इंटरनेशनल ट्रेनर अरनिश डायमेरी ने तीन दिनों तक प्रतिभागियों को रैंप वॉक, कम्युनिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की तैयारियों में मार्गदर्शन दिया।

जजों में मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अनमोल राणा, स्टाइल एक्सपर्ट श्रेया मेहता और स्टेट डायरेक्टर शोभना रॉय शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें... 21 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की टॉप मॉडल, भारत का नाम किया रोशन

जान्हवी का लक्ष्य

जान्हवी मल्होत्रा ने कहा कि यह खिताब जीतना उनके लिए गर्व की बात है। वे मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय मंच पर रिप्रजेंटेशन करके प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनके साथ कम्पटीशन करने वाली सभी प्रतियोगिनियों की प्रतिभा ने उन्हें प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें... हैदराबाद में हुआ मिस वर्ल्ड 2025 का आगाज, राजस्थान की नंदिनी का 110 देशों की सुंदरियों से होगा मुकाबला

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्यप्रदेश न्यूज | Bhopal | MP News | Madhya Pradesh | Miss Universe

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • Bhopal
  • Miss Universe
  • ग्रैंड फिनाले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई