थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025, टॉप 8 में नहीं पहुंच सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता

Kaushiki | Jun 01, 2025, 09:38 IST
Share
मिस वर्ल्ड 2025
मिस वर्ल्ड 2025

72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य समापन हैदराबाद में हुआ, जहां थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025। भारत की नंदिनी गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं।

72वें मिस वर्ल्ड कम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले पहली बार भारत के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन का भव्य समापन शनिवार को हुआ, जिसमें दुनियाभर की 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस इवेंट का ताज थाईलैंड की पार्टिसिपेंट्स ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता। भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने भाग लिया था। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन वह टॉप 8 में जगह बनाने में सफल नहीं रहीं।

ये खबर भी पढ़ें... मिस चेक रिपब्लिक क्रिस्टीना पिजकोवा बनीं मिस वर्ल्ड

ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता

थाईलैंड की प्रतिभागी ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने 107 देशों की प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया।

उनकी जीत न केवल थाईलैंड के लिए गर्व का पल है, बल्कि यह मॉडर्न ब्यूटी कम्पीटीशन्स में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और वैश्विक दृष्टिकोण की अहमियत को भी दर्शाता है।

भारत की नंदिनी गुप्ता का शानदार सफर

भारत की नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता के शुरुआती दौरों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टॉप मॉडल चैलेंज में हिस्सा लिया। उन्होंने महाद्वीपीय विजेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। वे एशिया की चार महाद्वीपीय विजेताओं में शामिल रहीं। लेकिन अंतिम टॉप 8 में जगह नहीं बन पाने से दर्शकों को निराशा हुई।

ये खबर भी पढ़ें... 21 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की टॉप मॉडल, भारत का नाम किया रोशन

ग्रैंड फिनाले का खास पल

मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 108 देशों की प्रतिभागियों के साथ हैदराबाद में किया गया। ये आयोजन हैदराबाद के ट्राइडेंट होटल में शाम 6:30 बजे शुरू हुआ। ग्रैंड फिनाले में भारत सहित सभी देशों की प्रतिभागियों ने अपने-अपने देशों का गौरव बढ़ाया।

इस आयोजन में आत्मविश्वास, प्रतिभा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले ने की। जूरी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, राणा डुगुबाती और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।

वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और दक्षिण भारतीय मेगास्टार चिरंजीवी भी इस आयोजन में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें... हैदराबाद में हुआ मिस वर्ल्ड 2025 का आगाज, राजस्थान की नंदिनी का 1 10 देशों की सुंदरियों से होगा मुकाबला

टॉप फिनिशर्स की सूची

  • विजेता: ओपल सुचाता चुआंग्सरी (थाईलैंड)
  • फर्स्ट रनर अप: हासेट डेरेजे (इथियोपिया)
  • दूसरे रनर अप: माजा क्लाज्दा (पोलैंड)
  • तीसरे रनर अप: ओरेली जो (मार्टिनिक)

भविष्य की उम्मीदें

हालांकि नंदिनी गुप्ता इस बार खिताब नहीं जीत सकीं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और गरिमा काबिले तारीफ है। उम्मीद है कि वे आने वाले समय में भी विभिन्न मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


27 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी | भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता | पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर | Former Miss World Manushi Chhillar | entertainment news

Tags:
  • भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
  • 27 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी
  • entertainment news
  • Former Miss World Manushi Chhillar
  • पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
  • मिस वर्ल्ड
  • Miss World
  • नंदिनी गुप्ता
  • मिस वर्ल्ड 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा