ग्वालियर के गोपाल मंदिर में मनाया जा रहा जन्माष्टमी उत्सव, 100 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण
Amresh Kushwaha | Aug 26, 2024, 16:38 IST
गोपाल मंदिर ग्वालियर
ग्वालियर के गोपाल मंदिर में आज जन्माष्टमी पर 24 घंटे का उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान भगवान राधा-कृष्ण को मूल्यवान आभूषणों से सजाया गया है।
Gopal Temple Gwalior : ग्वालियर के फूलबाग में स्थित गोपाल मंदिर में आज जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे का उत्सव ( Janmashtami Celebrations ) मनाया जा रहा है। भगवान राधा-कृष्ण को सिंधिया रियासत कालीन मूल्यवान आभूषणों से सजाया गया है। इनकी कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक है। इन आभूषणों में हीरे, मोती, पन्ना जैसे कीमती रत्न जड़े हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरि रूप में नजर आए महाकाल, देखें तस्वीरें
गोपाल मंदिर ( Gopal Temple ) इन आभूषणों को साल भर बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखा जाता है। यह आभूषण केवल जन्माष्टमी के दिन भगवान राधा-कृष्ण के श्रृंगार के लिए निकाला जाता है। नगर निगम के अधिकारियों ने दिन के 12 बजे इन गहनों से भगवान का श्रृंगार किया और महाआरती की। इस खास मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जमा हुए, जिन्होंने भगवान के भव्य रूप के दर्शन किए।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन महाकाल मंदिर से जन्माष्टमी पर निकलेगी पहली शाही सवारी, भक्तों को होंगे छह रूपों के दर्शन
गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में माधवराव प्रथम ने की थी। सिंधिया राजाओं ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा के लिए विशेष चांदी के बर्तन और रत्न जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे, जिनमें पन्ना और सोने का हार, हीरे जड़े कंगन, मोती की माला, और स्वर्ण मुकुट शामिल हैं। 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद इन एंटीक गहनों को सुरक्षित रखा गया। 2007 में सरकार ने जन्माष्टमी के दिन इन गहनों को पुनः उपयोग करने की अनुमति दी। तब से हर साल जन्माष्टमी पर भगवान राधा-कृष्ण को इन बेशकीमती आभूषणों से सजाया जाता है और वे 24 घंटे तक भक्तों को दर्शन देते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज : चक्रधारी श्रीकृष्ण की 5 बड़ी बातें, जो इंसान को बना सकती हैं श्रेष्ठ
भक्तों का विश्वास है कि रत्न जड़ित गहनों से सजे राधा-कृष्ण के दर्शन से उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। हर साल जन्माष्टमी पर भक्त इस भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस वर्ष भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, और मंदिर में विशेष पूजा और कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भक्तों की श्रद्धा और उत्साह का यह दृश्य हर साल जन्माष्टमी पर देखने को मिलता है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ये खबर भी पढ़िए...जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरि रूप में नजर आए महाकाल, देखें तस्वीरें
बैंक के लॉकर में रखे जाते हैं आभूषण
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन महाकाल मंदिर से जन्माष्टमी पर निकलेगी पहली शाही सवारी, भक्तों को होंगे छह रूपों के दर्शन
गोपाल मंदिर का इतिहास ( History of Gopal Temple )
ये खबर भी पढ़िए...श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज : चक्रधारी श्रीकृष्ण की 5 बड़ी बातें, जो इंसान को बना सकती हैं श्रेष्ठ
मंदिर से जुड़ी है भक्तों की आस्था और मान्यताएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman