जीतू पटवारी पर FIR, गंदगी खिलाने का आरोप लगाने वाले युवक का यू-टर्न, बोला- जीतू के कहने पर...
Amresh Kushwaha | Jun 28, 2025, 08:24 IST
jeetu-patwari-fir
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर युवक ने झूठे बयान देने के बाद एफआईआर दर्ज कराई। कांग्रेस ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया, और निष्पक्ष जांच की मांग की।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर एक युवक के जरिए दर्ज कराई गई है। इसने कुछ समय पहले ही पटवारी से मुलाकात की थी। युवक ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता के कहने पर उसने अपने गांव के सरपंच के पति और बेटे पर गंदगी खिलाने का झूठा आरोप लगाया था।
ये खबर भी पढ़िए...प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी
ये खबर भी पढ़िए...पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला, BJP ने की सबसे अधिक संविधान की हत्या
26 जून को युवक ने कलेक्टर को एक शपथ पत्र सौंपा था। इसमें उसने स्वीकार किया कि गंदगी खिलाने का आरोप झूठा था। युवक ने बताया कि कांग्रेस नेता पटवारी ने उसे ओरछा ले जाकर यह बयान देने के लिए कहा था। इसके बाद, 27 जून को थाना मुंगावली में जीतू पटवारी के खिलाफ बीएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि युवक ने बताया था कि यह आरोप राजनीतिक दबाव के तहत लगाया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं पर बोले जीतू पटवारी उन्हें दृष्टि दोष हो गया
एफआईआर दर्ज होने के बाद, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के जरिए दबाव डाला गया ताकि पीड़ित युवक का बयान बदला जा सके। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण करार दिया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी | Jeetu Patwari | Madhya Pradesh Congress MP News
ये खबर भी पढ़िए...प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी
जानें क्या था विवाद...
यह विवाद 24 जून को शुरू हुआ था। युवक ने सरपंच के पति और बेटे पर मारपीट और गंदगी खिलाने का आरोप लगाया। युवक ने पुलिस से कार्रवाई न होने पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मदद मांगी। पटवारी ने कलेक्टर से फोन पर संपर्क कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अब युवक ने अपनी बात से पलटते हुए कहा कि वह पटवारी के कहने पर यह सब आरोप लगा रहा था। उसने शपथ पत्र में बताया कि पटवारी के कहने पर उसे झूठा बयान देने के लिए कहा गया था। बदले में उसे मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद का वादा किया गया था।
जानें कैसे सामने आई सच्चाई...
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि युवक ने बताया था कि यह आरोप राजनीतिक दबाव के तहत लगाया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं पर बोले जीतू पटवारी उन्हें दृष्टि दोष हो गया
राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के विरुद्ध हुई एफआईआर न केवल राजनीति से प्रेरित है, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का जीवंत प्रमाण है।
यह बेहद चौंकाने वाला तथ्य है कि पीड़ित द्वारा अपने साथ हुई मारपीट और अमानवीय व्यवहार की बात सार्वजनिक रूप से कहने के बाद, अब उस पर दबाव…
— MP Congress (@INCMP) June 27, 2025
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी | Jeetu Patwari | Madhya Pradesh Congress MP News
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA