जीतू पटवारी का सीएम से सवाल, BJP विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस विधायकों को शून्य क्यों?

Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 11:25 IST
Share
jitu patwari mla
jitu patwari mla

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को 15 करोड़ की विकास निधि मिल रही है, जबकि कांग्रेस विधायकों को इससे वंचित रखा गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर विकास निधि के आवंटन में भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कई सवाल उठाए हैं। पटवारी ने दावा किया है कि सरकार सिर्फ बीजेपी विधायकों को ही विकास निधि दे रही है। उन्होंने लिखा कि विधायकों को विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए मिल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के विधायकों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

पटवारी ने इस मुद्दे को विधानसभा (MP Vidhansabha ) में भी उठाया और सरकार से स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की 'सबका साथ, सबका विकास' नीति क्या केवल भाजपा के लिए है? कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में जनता भी करदाता है, तो उन्हें विकास निधि से वंचित क्यों रखा जा रहा है? क्या इस निधि का एक बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है?

बीजेपी विधायक कर रहे भ्रष्टाचार: पटवारी

पटवारी (Jitu Patwari) ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को दी जा रही निधि का 30-40% हिस्सा भ्रष्टाचार में चला जाता है। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदार और नौकरशाह इसमें कमीशनखोरी कर रहे हैं, जिससे जनता को वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। उनका अनुमान है कि दिए गए 100 रुपए में से मात्र 30-35 रुपए ही विकास कार्यों में खर्च किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सदन में बीजेपी ने ED को लेकर दी जानकारी तो भड़के जीतू पटवारी, बोले- सत्ता ने माना...

जीतू पटवारी की सरकार से मांग

  1. सभी विधायकों को समान रूप से 15 करोड़ रुपए की विकास निधि दी जाए।
  2. निधि आवंटन और व्यय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
  3. भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।
बता दें बीते साल भी एमपी सरकार पर कांग्रेस ने इस तरह के आरोप लगाए थे। तब सरकार ने कहा था कि पैसा सभी को मिला है। अब कांग्रेस ने फिर से इस मुद्दे को उठाया है।

यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • MP Congress
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • bjp mla
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • mp vidhan sabha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा