जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे PCCअध्यक्ष

Siddhi Tamrakar | Jan 30, 2025, 13:04 IST
Share
jeetu patwari accident
jeetu patwari accident

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षजीतू पटवारीएक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी फॉर्च्यूनर कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार को नुकसान पहुंचा। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। यह घटनाइंदौर-भोपाल हाईवे पर फंदा टोल प्लाजा के पासहुई।

फॉर्च्यूनर कार को ट्रक ने मारी टक्कर.
फॉर्च्यूनर कार को ट्रक ने मारी टक्कर.

खबर यह भी- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी नेताओं को बताया बलात्कारी और झूठा

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, जीतू पटवारी अपनी फॉर्च्यूनर कार से इंदौर से भोपाल जा रहे थे। जब उनकी कार फंदा टोल टैक्स के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय जीतू पटवारी कार की आगे की सीट पर बैठे थे, जिससे उन्हें कोई चोट नहीं आई।
car
car

खबर यह भी- अंबेडकर के अपमान और BJP के भ्रष्टाचार पर निशाना, लेकिन नगर कांग्रेस पर चुप रहे जीतू पटवारी

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से सुरक्षा की मांग की

इस घटना के बादमध्य प्रदेश कांग्रेसनेबीजेपी सरकार से अपने प्रदेश अध्यक्ष के लिए सुरक्षा की मांगकी है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,"हम पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर सरकार से आग्रह कर चुके हैं। इस घटना के बाद हम एक बार फिर सरकार से सुरक्षा की मांग करते हैं।"

खबर यह भी- CM मोहन का जीतू पटवारी पर तंज, बोले- कैंसर कौन राहुल गांधी या प्रदेश के नेता?

प्रदेश कांग्रेस का बयान

कांग्रेस ने आगे कहा कि यह हादसाकिसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है, इसलिए सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और प्रदेश अध्यक्ष को उचित सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे औरहादसे की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • कांग्रेस अध्यक्ष
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा