प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस में फायर सेफ्टी और बाल्टी तक नहीं, नोटिस

Sanjay Gupta | Jun 21, 2026, 11:20 IST
Share
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कोल्ड स्टोरेज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कोल्ड स्टोरेज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उलझ गए हैं। एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन उनके वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट करने जा रहा है। कारण है कि निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में भारी खामियां पाई गई हैं। फायर सेफ्टी सिस्टम और सफाई दोनों ही नहीं हैं।

मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने शनिवार, 21 जून को इंदौर में दर्जन भर वेयरहाउसों का निरीक्षण किया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का लक्ष्य वेयरहाउस भी था। साथ ही धार का सरकारी वेयरहाउस और सांवेर का एक अन्य निजी वेयरहाउस भी था। इन तीनों को ही ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी हुआ है।

फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था

पटवारी के वेयरहाउस लक्ष्य वेयरहाउस में भारी खामियां पाई गई हैं। यहां पर फायर सेफ्टी सिस्टम ही नहीं था। हालत यह थी कि पानी की बाल्टी और रेत तक नहीं थी, जिससे आग लगने पर बुझाने की कोशिश भी की जा सके। इसके चलते उन्हें नोटिस दिया गया है कि क्यों न इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए।

यह बोले वेयरहाउस चेयरमैन

चेयरमैन संजय नगाइच और उनकी टीम ने नोटिस दे दिया है। यह भी पाया गया कि वहां क्षमता से अधिक गेहूं का भंडारण है। साथ ही परिसर में गंदगी भी बहुत थी। एप्रोच रोड भी नहीं थी। ड्रेनेज लाइन भी आधी-अधूरी थी। इन सभी के आधार पर नोटिस दिया गया है और जवाब मांगा गया है।

पटवारी ने किया फोन- खाली कर दो वेयरहाउस

उधर जीतू पटवारी ने नोटिस के बाद अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने कहा कि कोई बीजेपी नेता नगाइच है जो अध्यक्ष बने हैं, वह गए थे। इस तरह का उनका व्यवहार है कि हम किसी के कर्जदार हैं, यह नहीं होगा। पहले भी हम लिखकर दे चुके हैं कि सेंटर हटा दो, इसलिए आप तो अपना गेहूं हटा दो, इसे खाली करा दो। हम बेइज्जत होने के लिए नहीं हैं, हटा दो अपना माल।

FAQ

  1. जीतू पटवारी के लक्ष्य वेयरहाउस में क्या खामियां मिलीं?
    मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के निरीक्षण में लक्ष्य वेयरहाउस में कई गंभीर खामियां पाई गईं। सबसे बड़ी खामी यह थी कि यहां फायर सेफ्टी सिस्टम बिल्कुल नहीं था। आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी और रेत तक मौजूद नहीं थी। इसके अलावा क्षमता से अधिक गेहूं का भंडारण था, परिसर में गंदगी थी, एप्रोच रोड नहीं थी और ड्रेनेज लाइन भी अधूरी थी।
ये खबरें भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव को जीतू पटवारी ने दी चुनौती, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब

क्या MP में शुरू हो गया ऑपरेशन नंबर गेम? जीतू पटवारी की चेतावनी ने बढ़ाई की हलचल

जीतू पटवारी ने गाली देने पर सीएम को दिया धन्यवाद, 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा

जीतू पटवारी ने भगवान की लगी फोटो वाला दुपट्टा जमीन पर फेंका, बीजेपी ने घेरा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा