फेक न्यूज के शिकार हुए जीतू पटवारी, बिना पुष्टि किए सीएम मोहन यादव को घेरा
Pooja Kumari | Feb 19, 2024, 11:59 IST
JABALPUR
जीतू पटवारी ने सोमवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक युवक डंडे से पांच बच्चों की पिटाई कर रहा है। इस वीडियो में सभी बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं।
BHOPAL. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हुए फेक न्यूज के शिकार। बता दें कि सोमवार यानी आज सुबह 8 बजे जीतू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक युवक डंडे से कुछ बच्चों की पिटाई कर रहा था। इस वीडियो में सभी बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया और दोबारा पोस्ट किया। इस पर जबलपुर एसपी का कहना है कि 'बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है जिसका घटना स्थल जबलपुर जिले का होना नहीं पाया गया है'।
घटना का वीडियो भी देखें : -
यह खबर भी पढ़ें - इंदौर के 79 गांवों में 26 महीने से अटका विकास काम, नगरीय मंत्री विजयवर्गीय ने किया आश्वस्त धारा 16 नियमों से जारी होंगी मंजूरी
बता दें कि जीतू पटवारी ने ये पोस्ट सुबह 8 बजे की और सवा नौ बजे डिलीट कर दी। फिर एक मिनट बाद इसी वीडियो को दोबारा शेयर किया, जिसमें @DrMohanYadav51 जी की जगह @narendramodi जी टैग किया। वहीं दूसरी पोस्ट में वीडियो जबलपुर का होने का दावा नहीं किया। 58 सेकेंड के इस वीडियो में पांचों बच्चे एक रस्सी से बंधे हैं। बच्चे चीख-चीखकर रो रहे हैं, साथ ही युवक से छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। आसपास काफी भीड़ भी इकट्ठी है, जो बच्चों को छोड़ देने की बात युवक से कह रही है।
यह खबर भी पढ़ें - चयनित पटवारियों को एक मार्च को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जिलों में 24 फरवरी को होगा दस्तावेजों का सत्यापन
जीतू पटवारी अपने पोस्ट में लिखा था कि इन मासूम बच्चों की गलती केवल इतनी थी, कि इन्होंने कुएं से पानी पी लिया था और ये तालिबानी सजा इसलिए कि ये अनुसूचित जाति से हैं। @DrMohanYadav51 जी, यदि आपकी आंख का पानी उतरा नहीं हो, तो एक-एक आंसू का हिसाब तुरंत दे दें। गौर से देख भी लें कि @BJP4India द्वारा फैलाया जा रहा नफरत का नंगा नाच मासूम जिंदगियों से भी सांसों का सौदा करना चाहता है।
यह खबर भी पढ़ें - नाथ के 'कमल' होने पर असमंजस, जानिए कैसे बदला मन
यह खबर भी पढ़ें - रतलाम में अमीर बनाने का लालच देकर एक परिवार की 3 महिलाओं के साथ रेप
बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है जिसका घटना स्थल जबलपुर जिले का होना नहीं पाया गया है
— SP JABALPUR (@SPJabalpur) February 19, 2024
घटना का वीडियो भी देखें : -
दिल दहलाने वाला ये दृश्य पत्थरदिल को भी विचलित कर सकते हैं! रोते/बिलखते/चीखते इन बच्चों ने सिर्फ कुएं से पानी पी लिया था! और, ये तालिबानी सजा इसलिए दी गई कि ये मासूम #दलित हैं!@narendramodi जी,
गौर से देख लें कि @BJP4India द्वारा फैलाया जा रहा नफरत का नंगा नाच अब मासूम… pic.twitter.com/MZLzvDljV2
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 19, 2024
यह खबर भी पढ़ें - इंदौर के 79 गांवों में 26 महीने से अटका विकास काम, नगरीय मंत्री विजयवर्गीय ने किया आश्वस्त धारा 16 नियमों से जारी होंगी मंजूरी
पीएम मोदी को भी किया टैग
बता दें कि जीतू पटवारी ने ये पोस्ट सुबह 8 बजे की और सवा नौ बजे डिलीट कर दी। फिर एक मिनट बाद इसी वीडियो को दोबारा शेयर किया, जिसमें @DrMohanYadav51 जी की जगह @narendramodi जी टैग किया। वहीं दूसरी पोस्ट में वीडियो जबलपुर का होने का दावा नहीं किया। 58 सेकेंड के इस वीडियो में पांचों बच्चे एक रस्सी से बंधे हैं। बच्चे चीख-चीखकर रो रहे हैं, साथ ही युवक से छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। आसपास काफी भीड़ भी इकट्ठी है, जो बच्चों को छोड़ देने की बात युवक से कह रही है।
यह खबर भी पढ़ें - चयनित पटवारियों को एक मार्च को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जिलों में 24 फरवरी को होगा दस्तावेजों का सत्यापन
कुएं से पानी पीने की मिली तालिबानी सजा
जीतू पटवारी अपने पोस्ट में लिखा था कि इन मासूम बच्चों की गलती केवल इतनी थी, कि इन्होंने कुएं से पानी पी लिया था और ये तालिबानी सजा इसलिए कि ये अनुसूचित जाति से हैं। @DrMohanYadav51 जी, यदि आपकी आंख का पानी उतरा नहीं हो, तो एक-एक आंसू का हिसाब तुरंत दे दें। गौर से देख भी लें कि @BJP4India द्वारा फैलाया जा रहा नफरत का नंगा नाच मासूम जिंदगियों से भी सांसों का सौदा करना चाहता है।
यह खबर भी पढ़ें - नाथ के 'कमल' होने पर असमंजस, जानिए कैसे बदला मन
यह खबर भी पढ़ें - रतलाम में अमीर बनाने का लालच देकर एक परिवार की 3 महिलाओं के साथ रेप
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava