सराफा कारोबारी से 16 लाख के सोने की लूट, 9 घंटे के अंदर पुलिस एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amresh Kushwaha | Sept 24, 2024, 11:08 IST
Share
सर्राफा कारोबारी से लूट
सर्राफा कारोबारी से लूट

ग्वालियर में सराफा कारोबारी से 16 लाख के सोने की लूट हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने करीब 9 घंटे के अंदर ही एनकाउंटर में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर में सोमवार रात सराफा कारोबारी से 17 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी पर फायरिंग की और 16 लाख के सोना ( 200 ग्राम ) और एक लाख रुपए नकद से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस दौरान कारोबारी के पैर में गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने 9 घंटे के अंदर ही बदमाशों को घेराबंदी कर एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एनकाउंटर में एक आरोपी के घुटने में गोली लगी है।

ये खबर भी पढ़िए...पैर में मारी गोली और सराफा कारोबारी से 16 लाख का सोना छीनकर बदमाश फरार

रात में हुई घटना, सुबह आरोपी गिरफ्तार

यह घटना सोमवार रात 10 बजे की है, जब कारोबारी चाहत सोनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग की और बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी और मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बदमाशों को खेरिया मोदी गांव के पास घेर लिया।

बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से बदमाश अरुण चौहान को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रमोद जाटव और राधास्वामी जाटव को भी हिरासत में ले लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी के नाम पर अड़ीबाजी, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

पुलिस की तत्परता और इनाम की घोषणा

घटना के बाद, आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ा गया।

योजना बनाकर घटना को दिया अंजाम

पुलिस जांच में पता चला कि तीनों बदमाश कई दिनों से रेकी कर रहे थे। इससे उन्हें पता था कि कारोबारी रोज दुकान बंद कर सोना और कैश लेकर जाता है। घटना के बाद, बदमाश डीडी नगर की ओर से शहर में दाखिल हुए थे और मुरैना की तरफ भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • सराफा कारोबारी से लूट
  • police encounter
  • सराफा कारोबारी
  • Mp news in hindi
  • बदमाश गिरफ्तार
  • Jewelry Businessman
  • Robbery Jewelry Businessman
  • ग्वालियर लूट कांड
  • Gwalior Loot Case
  • पुलिस एनकाउंटर
  • Criminals Arrested
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब