कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना की जिलाबदर फाइल 1 साल रूकी रही, फिर IT नोटिस से ऐसे चली
Sanjay Gupta | Jul 15, 2025, 12:28 IST
jitu patwari nana patwari news
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की जिलाबदर की प्रक्रिया में एक दिलचस्प मोड़ आया है। द सूत्र के हाथों इस जिलाबदर कांड की फाइल लगी है। इस पूरी फाइल के पीछे जो कहानी छिपी है, वो और भी ज्यादा रोचक है...
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की जिलाबदर की प्रक्रिया पर हाल ही में हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए अगली प्रक्रिया पर स्टे दे दिया है। इस पूरी फाइल की अजीब कहानी है।
नाना के दस आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए राजेंद्र नगर थाने और डीसीपी जोन वन से जिलाबदर की फाइल शुरू होती है। तत्कालीन पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता के पास 23 मई 2024 को फाइल पुटअप होती है। इसमें केस 130/2024 रजिस्टर किया जाता है, मप्र सुरक्षा एक्ट के तहत। इसमें जिलाबदर किया जाता है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और भरत को भी मिली अग्रिम जमानत
इसके बाद नाना को नोटिस जारी किया जाता है। इस पर नाना 28 अगस्त 2024 को जवाब पेश करते हैं। इसमें वह अपने केस की जानकारी देते हैं और दो केस को लेकर बताते हैं कि उनकी अभी स्थिति क्या है।
इसके बाद 8 माह तक शांति रहती है या यूं कहें कि नाना को इस मामले को लेकर कोई नोटिस नहीं होता है, और न ही इस केस में कोई तारीख लगती है। लेकिन अचानक 16 मई 2025 को एक नोटिस जाता है। इसमें पुराने दोनों केस के साथ ही नए अपराध प्रकरण का हवाला दिया जाता है, जो आईटी एक्ट 1961 की धारा 276बी के तहत जिला कोर्ट से होता है।
यह आईटी केस वित्तीय साल 2008-09 का है, जो पटवारी रियल एस्टेट प्रालि के लिए था। इसमें कंपाउंडिंग के लिए पटवारी द्वारा आवेदन दिसंबर 2019 में मप्र-छग आयकर विभाग भोपाल को किया गया था।
आयकर विभाग ने 16 मई 2025 को इस संबंध में पत्र जारी किया जो कंपाउंडिंग आवेदन 1.63 लाख रुपए के संबंध में था। हालांकि यह केस अब न्यायाधीश जय कुमार जैन की कोर्ट में 12 जून 2025 को कंपाउंडिंग हो जाने के चलते खत्म हुआ है।
अब इस आयकर मामले में जिला कोर्ट से नोटिस के आधार पर 16 मई 2025 को पुलिस आयुक्त संतोष सिंह की कोर्ट से नाना पटवारी को नया नोटिस हुआ। (यह करीब एक साल बाद हुआ, इसके पहले जिलाबदर को लेकर 23 मई 2024 को तत्कालीन पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने नोटिस दिया था)।
इस नए नोटिस में कहा गया कि पूर्व केस 130/2024 की जांच जारी है। पूर्व में 28 अगस्त को जवाब पेश किया गया था। इसमें दो केस को लेकर कहा थानों को लेकर इन केस पर यह अपडेट जानकारी आई है।
साथ ही नए आईटी केस को लेकर कहा गया कि डीएसपी जोन वन ने 15 मई 2025 को बताया कि आपके खिलाफ केस एससी/ईओडब्ल्यू/3300012/2013 के धारा 276बी आयकर एक्ट 1961 में अजमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी कर अदम तामील चल रहा है। अन्य केस में कोर्ट से नोटिस हुए लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। डीसीपी जोन वन व थाना प्रभारी राजेंद्र नगर द्वारा पेश नवीन तथ्यों के संबंध में 23 मई 2025 को आपकी पेशी लगाई जाती है, इसमें आप जवाब पेश करें।
वहीं कोर्ट में नाना पटवारी ने आवेदन लगाकर इस जिलाबदर की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण राजनीतिक द्वेष के कारण किया जाना बताया। उन्होंने कहा कि पहले 10 पुराने केस पर फाइल चली और अब तीन नए केस का हवाला देकर इसमें आईटी का कंपाउंडिंग नोटिस है उसे लेकर जिलाबदर का नोटिस करीब एक साल बाद फिर दिया जा रहा है।
यह कार्रवाई इसलिए हो रही है क्योंकि वह विपक्ष दल के नेता के भाई हैं। इसलिए दबाव बनाने के लिए यह किया जा रहा है। नाना ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया के जरिए याचिका लगाई, जिसमें सभी तर्क सुनने के बाद जस्टिस ने जिलाबदर की अगली प्रक्रिया पर रोक लगा दी। हाल ही में थाना तेजाजीनगर में भी जमीन को लेकर नाना के साथ ही उनके बड़े भाई भरत पटवारी पर भी हुए केस में अग्रिम जमानत हो चुकी है, इसी केस में जिलाध्यक्ष कांग्रेस सदाशिव यादव भी आरोपी हैं, उन्हें भी जमानत मिल चुकी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश न्यूज | Mp latest news | आईपीएस संतोष सिंह | Jitu Patwari | brother of Jitu Patwari | नाना पटवारी पर 7 केस
द सूत्र ने इस जिलाबदर कांड की पूरी फाइल निकाली तो इसमें गजब का काम हुआ है। एक साल तक फाइल को ठंडे बस्ते में डाल कर रखा गया और पुलिस आयुक्त के दफ्तर से कोई हलचल नहीं हुई और अचानक फिर फाइल चली। इस फाइल के चलने की पूरी चरणबद्ध कहानी पढ़िए द सूत्र पर एक्सक्लूसिव...
फाइल की शुरुआत होती है 23 मई 2024 से
नाना पटवारी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
नाना को अगस्त 2024 में दिया गया नोटिस
इसके बाद 8 माह तक शांति
नाना पटवारी के जिलाबदर कांड की टाइमलाइन
| |
आईटी केस 1.63 लाख कंपाउंडिंग का, खत्म हुआ
आयकर विभाग ने 16 मई 2025 को इस संबंध में पत्र जारी किया जो कंपाउंडिंग आवेदन 1.63 लाख रुपए के संबंध में था। हालांकि यह केस अब न्यायाधीश जय कुमार जैन की कोर्ट में 12 जून 2025 को कंपाउंडिंग हो जाने के चलते खत्म हुआ है।
IT पर कोर्ट से नोटिस पर फिर चली जिलाबदर फाइल
इस नए नोटिस में कहा गया कि पूर्व केस 130/2024 की जांच जारी है। पूर्व में 28 अगस्त को जवाब पेश किया गया था। इसमें दो केस को लेकर कहा थानों को लेकर इन केस पर यह अपडेट जानकारी आई है।
साथ ही नए आईटी केस को लेकर कहा गया कि डीएसपी जोन वन ने 15 मई 2025 को बताया कि आपके खिलाफ केस एससी/ईओडब्ल्यू/3300012/2013 के धारा 276बी आयकर एक्ट 1961 में अजमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी कर अदम तामील चल रहा है। अन्य केस में कोर्ट से नोटिस हुए लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। डीसीपी जोन वन व थाना प्रभारी राजेंद्र नगर द्वारा पेश नवीन तथ्यों के संबंध में 23 मई 2025 को आपकी पेशी लगाई जाती है, इसमें आप जवाब पेश करें।
कोर्ट में नाना ने कहा यह पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से चला
यह कार्रवाई इसलिए हो रही है क्योंकि वह विपक्ष दल के नेता के भाई हैं। इसलिए दबाव बनाने के लिए यह किया जा रहा है। नाना ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया के जरिए याचिका लगाई, जिसमें सभी तर्क सुनने के बाद जस्टिस ने जिलाबदर की अगली प्रक्रिया पर रोक लगा दी। हाल ही में थाना तेजाजीनगर में भी जमीन को लेकर नाना के साथ ही उनके बड़े भाई भरत पटवारी पर भी हुए केस में अग्रिम जमानत हो चुकी है, इसी केस में जिलाध्यक्ष कांग्रेस सदाशिव यादव भी आरोपी हैं, उन्हें भी जमानत मिल चुकी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश न्यूज | Mp latest news | आईपीएस संतोष सिंह | Jitu Patwari | brother of Jitu Patwari | नाना पटवारी पर 7 केस
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj