पेपर लीक के खिलाफ जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा, इंदौर से भोपाल तक करेंगे सफर
Kaushiki | Jul 14, 2026, 09:45 IST
MP Congress Cyclothon
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय साइक्लोथॉन यात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा नीट परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए निकाली जा रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- एमपी कांग्रेस आज से इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकाल रही है।
- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद साइकिल चलाकर इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं।
- नीट, पेपर लीक और बेरोजगारी बनी साइकिल प्रोटेस्ट की बड़ी वजह है।
- व्यापमं चौराहे पर यात्रा खत्म करने पर प्रशासन से टकराव की स्थिति हो सकती है।
- हर जिले से 500 साइकिल सवार जोड़ने में मध्यप्रदेश कांग्रेस जुटी है।
एमपी कांग्रेस की बड़ी साइकिल यात्रा
कांग्रेस अब साइकिल के जरिए युवाओं और छात्रों के मुद्दे सड़क पर लाना चाहती है। नीट यूजी, सीबीएसई (CBSE) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और बेरोजगारी इस यात्रा के मुख्य मुद्दे हैं। पार्टी इसे सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं मानती। कांग्रेस इसे युवाओं की समस्याएं उठाने का अभियान बता रही है।
jitu patwari
इंदौर से होगी शुरुआत यात्रा
कांग्रेस ने जानबूझकर इस जगह को चुना है। पार्टी छात्र और परीक्षा मुद्दों को केंद्र में रखना चाहती है। यात्रा से पहले पटवारी छात्रों से बात करेंगे। इसके बाद साइकिल से भोपाल के लिए निकलेंगे।
MP Congress Cyclothon
हर जिले से जुड़ेंगे 500 साइकिल सवार
इंदौर के साइकिल रेसिंग समूहों और फिटनेस क्लबों से भी संपर्क किया गया है। पूरे 200 किलोमीटर तक पटवारी के साथ चलने वाले स्थायी साइकिल यात्रियों की अलग सूची बनाई जा रही है।
दो दिन का रूट प्लान
आष्टा के गोकुलधाम मैरिज गार्डन में सभी साइकिल यात्री रात को आराम करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 15 जुलाई को दोबारा यात्रा शुरू होगी। दूसरे दिन की शुरुआत कोठरी कस्बे से की जाएगी।
दूसरे दिन यह यात्रा सीहोर से होते हुए सीधे भोपाल में एंट्री करेगी। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा का जोरदार स्वागत करने की तैयारी में हैं। वहां एक बड़ी जनसभा होने की भी उम्मीद है।
🚴Gen-Z Cyclothon इंदौर से प्रारंभ..
https://t.co/VUAeyzbWfj
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 14, 2026
केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की मांग
उन्होंने मांग की है कि देश में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए। हर बच्चे को बिना किसी भेदभाव के अच्छी और मुफ्त पढ़ाई का अधिकार मिलना चाहिए। यह एक नया और जरूरी गैर-राजनीतिक विचार है।
एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद शिक्षा व्यवस्था (NEET पेपर लीक) में पारदर्शिता लाना है। परीक्षाओं में होने वाले घोटालों को हमेशा के लिए बंद किया जाना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता, युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है।
jitu patwari
व्यापमं चौराहे पर अटका पेच
कांग्रेस ने लिली टॉकीज चौराहा और इमामी गेट को विकल्प बताया है। प्रशासन मोतिया तालाब के सामने आयोजन की बात कह रहा है। प्रशासन का तर्क है कि पास में अस्पताल होने से भीड़ जमा होने पर मरीजों और एंबुलेंस को दिक्कत हो सकती है।
संकल्प बड़ा हो, तो सफ़र छोटा पड़ जाता है!#ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/E7nejRm56Y
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 14, 2026
इंदौर से साइकिल रैली रवाना, यह बोले जीतू
केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 90 बार पेपर लीक हुआ है। आज शिक्षा अमीरों के लिए हो गई है। एमपी में भी व्यापमं घोटाले से लेकर कई भर्ती घोटाले हुए हैंस्कूल, कॉलेज में शिक्षकों के पद खाली है, ऐसे में कैसे अच्छी शिक्षा मिलेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पिंटू जोशी, विनय बाकलीवाल, अमन बजाज, अमित चौरसिया सहित कई कांग्रेसी नेता जमा हुए।
JITU PATWARI
जीतू पटवारी की साइकिल रैली पर स्पाट फाइन
JITU PATWARI
FAQ
- एमपी कांग्रेस की साइक्लोथॉन यात्रा कहां से कहां तक निकाली जा रही है?
एमपी कांग्रेस की यह साइक्लोथॉन यात्रा इंदौर के आरएनटी मार्ग (डीएवीवी के पास) से शुरू होकर दो दिनों में भोपाल तक पहुंचेगी। इसका नेतृत्व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कर रहे हैं। - जीतू पटवारी की इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नीट परीक्षा में धांधली, सरकारी नौकरियों के पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना है। इसके साथ ही केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की मांग की जा रही है। - इस साइकिल यात्रा का रूट और शेड्यूल क्या है?
यह यात्रा आज (14 जुलाई) इंदौर से शुरू होकर पहले दिन सीहोर के आष्टा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 15 जुलाई को कोठरी कस्बे से शुरू होकर यात्रा भोपाल पहुंचेगी।
5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मिली NMC की मंजूरी, मिलेंगी 250 नई MBBS सीटें
लाड़ली बहना को 1500 की जगह 3000, इस मैसेज पर भूलकर भी न करें भरोसा, नहीं तो...
एमपी की बेटी क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में झटके 5 विकेट, ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज
एमपी के बरगी डायवर्जन टनल प्रोजेक्ट में 59 करोड़ का खेला, CBI और ED को शिकायत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari