इंदौर में दूषित पानी से हुई 30 की मौत, जीतू पटवारी ने किया दावा
Anjali Dwivedi | Jan 05, 2026, 14:37 IST
jitu patwari indore dirty water death claim
इंदौर में दूषित पानी से 30 मौतों का दावा। जीतू पटवारी ने सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। 11 जनवरी को कांग्रेस का मार्च और राहुल गांधी के आने की संभावना।
पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला
- जीतू पटवारी का दावा है कि, इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से 17 नहीं, बल्कि 30 मौतें हुई हैं।
- 11 जनवरी को इंदौर में कांग्रेस का बड़ा मार्च, राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है।
- देवास एसडीएम आनंद मालवीय और सहायक ग्रेड-तीन अमित चौहान निलंबित।
- जी राम जी योजना में राज्य की 40% हिस्सेदारी को पटवारी ने बजट पर बोझ बताया।
- केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसानों के हक के लिए कांग्रेस का बड़ा अभियान।
सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता से असल सच्चाई को लगातार छिपा रही है। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम जनता अपनी जान गंवा रही है।
आंकड़ों की हेराफेरी और 'पोल खुलने' का डर
पटवारी ने सख्त लहजे में कहा, हमारे नेताओं को प्रभावित क्षेत्रों और अस्पतालों में जाने से रोका जा रहा है, क्योंकि सरकार को डर है कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए।
भागीरथपुरा कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें....
10 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च, फिर भी दूषित पानी
इस विफलता के खिलाफ उन्होंने जनता से अपील की है कि वे 11 जनवरी को कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसदराहुल गांधी भी इंदौर आ सकते हैं।
SDM के निलंबन को बताया तानाशाही
पटवारी के अनुसार, SDM ने अपनी रिपोर्ट में सच लिखा, तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। यह पूरी तरह से तानाशाही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार सच को दबाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है।
शिवराज सिंह चौहान को जीतू की चेतावनी
जी राम जी योजना पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास बजट की कमी है और केंद्र-राज्य के बीच फंड शेयरिंग के नए नियमों ने योजना के मूल स्वरूप को ही खत्म कर दिया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari