जीतू पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना, बोले- जनता माफ नहीं करेगी

Sandeep Kumar | Jul 04, 2026, 19:26 IST
Share
पटवारी ने साधा नरोत्तम पर निशाना
पटवारी ने साधा नरोत्तम पर निशाना

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। शनिवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को अहंकारी भैया कहा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस सम्मेलन हुआ।
  • जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह शामिल हुए।
  • पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा।
  • कार्यकर्ताओं से पंजे पर वोट देने की अपील हुई।
  • प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस बना रहा।

नरोत्तम मिश्रा पर सीधा हमला

मंच पर आते ही पटवारी ने भाजपा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोला। उन्होंने मिश्रा को अहंकारी भैया कहकर संबोधित किया। पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता उनके किए गए पापों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने मिश्रा के एकल भोजन को लेकर भी तंज कसा।

पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया। उनके अनुसार भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि इस बार दतिया की जनता को अहंकार हराना है।

वोट पंजे पर देने की अपील

पटवारी ने मंच से कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, वोट सिर्फ पंजे पर पड़ना चाहिए। यह बयान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए दिया।

नामांकन की तारीख में बदलाव

पटवारी ने भाषण के दौरान नामांकन की तारीख 12 जुलाई बताई। इसी दौरान उन्हें याद दिलाया गया कि उस दिन रविवार है। इसके बाद उन्होंने कहा कि नामांकन शनिवार या सोमवार को होगा। इस छोटी सी चूक से माहौल में हल्की हंसी भी फैली।

प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस

कार्यक्रम के बीच पटवारी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि प्रत्याशी घोषित कर दूं क्या। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में जवाब दिया, ऐलान कर दो। कुछ पल रुककर पटवारी ने कहा कि उनका प्रत्याशी हाथ का पंजा है। इसके बाद भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं हुआ। इस जवाब से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी रही। कई नेता खुद प्रत्याशी बनने का दावा कर रहे हैं। इस वजह से नाम को लेकर सियासी चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

दिग्विजय का भाषण बीच में रुका

कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह अपना संबोधन दे रहे थे। लेकिन बीच में उन्हें भाषण रोकना पड़ा। इसी बीच पटवारी एक मोबाइल फोन लेकर मंच पर पहुंचे। फोन पर दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती बात कर रहे थे।

मोबाइल का स्पीकर ऑन करके माइक के पास रखा गया। इससे कार्यकर्ता भी बातचीत सुन सके। राजेंद्र भारती ने बताया कि दिल्ली में उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। इसी वजह से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

गुटबाजी थामने की कोशिश

दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस में कई नेता दावेदारी जता रहे हैं। यह सम्मेलन गुटबाजी थामने के लिए अहम माना जा रहा था। हालांकि प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं होने से असमंजस बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस बोली, जल्दबाजी कर रहा आयोग, उमंग सिंघार ने बीजेपी पर लगाए आरोप

राज्यसभा की 3 सीटें और दतिया उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी गर्मी, बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने तेज की रणनीति

दतिया उपचुनाव की तैयारी शुरू: राजेंद्र भारती अयोग्यता मामले की सुनवाई से पहले EVM जांच के आदेश

बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान हादसे में मध्य प्रदेश के 5 मजदूरों की मौत, कई घायल

Tags:
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • नरोत्तम मिश्रा
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा