जूनियर वकील को 20 हजार स्टायपेंड देने की मांग, मप्र शासन को देना है जवाब

Sanjay Gupta | Mar 25, 2026, 23:51 IST
Share
junior lawyer
junior lawyer

INDORE: मप्र में जूनियर वकीलों को स्टायपेंड की मांग को लेकर लगी जनहित याचिका पर अब मप्र शासन को जवाब देना है। इस पर गुरुवार को अहम सुनवाई होना है।

मध्यप्रदेश में जूनियर वकीलों को न्यूनतम स्टायपेंड मिलना चाहिए। अधिवक्ता निमेष पाठक द्वारा जनहित याचिका के जरिए इसकी मांग उठाई गई है। इस पर हाईकोर्ट इंदौर डबल बेंच ने नोटिस देकर एमपी सरकार व अन्य पक्षकारों से जवाब मांगा था। अब गुरुवार को अहम सुनवाई होना है। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। खासकर जूनियर वकीलों की।

20 हजार कम से कम दिया जाए

याचिका में मांग की गई है कि यह स्टायपेंड की राशि कम से कम 20 हजार रुपए होना चाहिए। वहीं, ग्रामीण एरिया में यह राशि कम से कम 15 हजार रुपए होना चाहिए। इस मामले में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस अलोक अवस्थी की बेंच सुनवाई करेगी। इसमें मप्र शासन के साथ ही मप्र विधि विभाग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ मप्र को पक्षकार बनाया गया है।

सीएम वेलफेयर स्कीम की राशि भी नहीं मिली

अधिवक्ता निमेष पाठक द्वारा लगी याचिका में सीएम वेलफेयर स्कीम 2012 की रूकी राशि का भी मुद्दा उठाया गया है। मांग की गई है कि कोविड के बाद इस स्कीम की राशि जारी नहीं की गई है। जूनियर वकीलों के लिए यह स्कीम लागू की गई थी। इसके तहत पहली बार रजिस्टर्ड वकील को टेबल-कुर्सी व अन्य ऑफिस खर्च के लिए 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। लेकिन कोविड के बाद यह राशि रिलीज नहीं की गई है।

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा

मेदांता ग्रुप के एमडी कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर में गैर-इरादतन हत्या के केस से बाल-बाल बचे

सीएम मोहन यादव के जन्मदिन पर नगराध्यक्ष मिश्रा, प्रभारी रावत की चतुराई ने सबको चौंकाया

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी सरकार
  • वकील
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • स्टायपेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा