जस्टिस धर्माधिकारी हाईकोर्ट जबलपुर तो विवेक रूसिया को इंदौर खंडपीठ भेजा

Neel Tiwari | Aug 14, 2024, 21:33 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (1)
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (1)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में है, जबकि इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ हैं। जस्टिस संजीव सचदेवा अभी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। 9 जुलाई को उन्हें एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने हाईकोर्ट के पांच जस्टिस की खंडपीठ में बदलाव किया है। जस्टिस एसए धर्माधिकारी को इंदौर खंडपीठ से जबलपुर मुख्यालय भेजा गया है। जस्टिस विवेक रूसिया को ग्वालियर से इंदौर भेजा है। इसी तरह जस्टिस अनिल वर्मा को इंदौर से ग्वालियर, जस्टिस संजीव सुधाकर कलगांवकर को ग्वालियर से इंदौर और जस्टिस हिरदेश को इंदौर से ग्वालियर भेजा गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में है, जबकि इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ हैं। जस्टिस संजीव सचदेवा अभी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। 9 जुलाई को उन्हें एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

c2898a84-59f
c2898a84-59f

पांच न्यायाधीश बने देश के मुख्य न्यायाधीश

मध्य प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि अब तक हाईकोर्ट में पदस्थ रहे पांच जस्टिस देश के मुख्य न्यायाधीश के पद तक पहुंचे हैं। इनमें न्यायमूर्ति एम. हिदायतुल्लाह, न्यायमूर्ति जेएस वर्मा, न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएस बोबडे शामिल हैं।

क्या एक रुपए है भवन का किराया ?

आजादी की इस वर्षगांठ में हाईकोर्ट के भी कई रोचक तथ्य हैं। मध्यप्रदेश की स्थापना के साथ ही जबलपुर को 1 नवंबर 1956 को हाईकोर्ट की सौगात मिली थी। कहा जाता है कि अपनी वास्तु शिल्प के लिए ख्यात जबलपुर हाईकोर्ट के भवन का किराया मात्र एक रुपए है। यहां यह भी गौरतलब है कि न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने पूरे देश में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का नाम रोशन किया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जस्टिस धर्माधिकारी
  • इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा