इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब चरित्रहीन पार्टी बन चुकी है

Vishwanath Singh | Sept 02, 2025, 21:34 IST
Share
Sourabh013
Sourabh013

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ की गई टिप्पणी को भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इंदौरमें केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। इंदौर भाजपा कार्यालय पहुंचे सिंधिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस ऐसी “चरित्रहीन पार्टी” बन चुकी है, जिसके बारे में बात करना भी उचित नहीं है।

सिंधिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा “जो दल चरित्रहीन होता है, उसकी स्थिति इतनी स्तरहीन हो जाती है कि वह सभी सीमाओं का उल्लंघन कर देता है। वह आज उसी स्थिति में है।”

पीएम की दिवंगत मां को अपशब्द कहना गलत

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ की गई टिप्पणी को भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा “एक तरफ प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यह उस पार्टी के चरित्रहीन होने का प्रमाण है।” जबकि हम भारत भूमि को भी मां का दर्जा देते हैं।

पटवारी के परिवारवाद बयान पर तंज

जीतू पटवारी के खेलों में परिवारवाद को लेकर दिए गए बयान पर सिंधिया ने व्यंग्य करते हुए कहा “उनका स्वागत है। कांग्रेस का यही चरित्र है, जो परिवारवाद और स्तरहीन राजनीति पर टिका हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें...महानआर्यमन बने MPCA अध्यक्ष तो वंशवाद को लेकर जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से किए सवाल

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सिंधिया का यह बयान कांग्रेस पर सीधा हमला है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मंत्री
  • राहुल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा