सिंधिया से सामने गुना MLA बोले-कोई ये न सोचे की हमें जेब में रख लेंगे

Vikram Jain | Jan 11, 2025, 22:56 IST
Share
jyotiraditya scindia guna visit mla pannalal shakya controversy
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य। Photograph: (the sootr)

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान एक कार्यक्रम में सिंधिया के सामने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बयान चर्चा का विषय बन गया।

एसआर रघुवंशी@GUNA केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गुना के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डाक विभाग को केंद्र सरकार का सबसे बेहतरीन विभाग बताते हुए कहा कि डाक विभाग ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई है। साथ ही सिंधिया ने आने वाले पांच सालों में इसे फायदे वाला संस्थान बनाने का दावा किया। सिंधिया ने गुना में तीन विद्युत सब स्टेशनों का भी लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। साथ ही कार्यक्रम में गुना विधायक का एक बयान चर्चा का विषय बन गया।

क्यों नाराज हुए विधायक पन्नालाल शाक्य

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर कई मांगें रखी, लेकिन सरपंच समर्थक शिवकुमार रघुवंशी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का नाम लिया, परंतु विधायक पन्नालाल शाक्य का नाम नहीं लिया। इस पर विधायक शाक्य नाराज हो गए और उन्होंने अपना असंतोष व्यक्त करते हुए 'अतापी और वतापी' नामक दो राक्षसों की कहानी सुनाई। CM ने किया नर्मदा चौराहे का लोकार्पण, बोले- मां नर्मदा की कृपा से इंदौर विकास में आगे

नाराज विधायक ने सुनाई राक्षसों की कहानी

सब स्टेशन के उद्घाटन समारोह में विधायक शाक्य ने अतापी और वतापी राक्षसों की कहानी सुनाते हुए कहा कि ये राक्षस हर दिन किसी साधु को बुलाकर उसे निमंत्रण देते थे और फिर कहते थे, 'भाई फलाने आ जाओ।' इसके बाद साधु उनके पेट से बाहर निकलता था। यानी राक्षस उसे पेट में कैद कर लेते थे।" उन्होंने यह बयान इस संदर्भ में दिया कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। विधायक शाक्य ने आगे कहा कि हम ढाई लाख जनता और महाराज साहब (सिंधिया) के प्रतिनिधि हैं। इसलिए कोई यह गलती न करें, कोई ये न सोचे की हमें जेब या मुंह में रख लेंगे। अगर रखने की हिम्मत है तो उसका परिणाम भी देख लेना। CM मोहन बोले-बहन बेटियों से बदतमीजी केस में जरूर आता एक कांग्रेसी का नाम

बयान पर सिंधिया ने नहीं दी प्रतिक्रिया

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे, लेकिन उन्होंने इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी और यह चर्चा का विषय बन गया है। इधर, कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक पन्नालाल ने विकास कार्यों का श्रेय सिंधिया को देते हुए करते हो तुम कन्हैया... गाना भी गाया। विधायक ने सिंधिया के योगदान और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की भूमिका को अहम बताया।

विकास कार्यों का लोकार्पण

इस दौरान सिंधिया ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया और विभिन्न परियोजनाओं का भूमि पूजन भी किया। हालांकि, विधायक के इस विवादास्पद बयान ने आयोजन के राजनीतिक माहौल को बदल दिया और लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं शुरू कर दी हैं। BJP ने शुरू किया संविधान गौरव अभियान, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम CM मोहन बोले- विकास को गति देंगे डेढ़ करोड़ युवा,कल आएगी बहनों की किस्त
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • गुना न्यूज
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक पन्नालाल शाक्य
  • guna news
  • विकास कार्यों का लोकार्पण
  • MLA Pannalal Shakya
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...